पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
प्रोफ़ेशनल लर्निंग कम्युनिटी के तहत जिले के 5500 शिक्षकों की होगी ट्रेनिंग
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर पलामू जिले के शिक्षकों के डिजिटल कौशल संवर्द्धन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में डिजिटल फेसिलिटेशन स्किल के अंतर्गत होम बेस मिनी प्रोजेक्ट पर 232 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें आज बिश्रामपुर,चैनपुर,मोहम्मदगंज, डालटनगंज, छतरपुर,नावाबाजार और हैदरनगर, प्रखंड के मास्टर ट्रेनर्स , प्रखंड/ संकुल साधन सेवी ,प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने भाग लिया।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने कहा कि यह ट्रेनिंग 27 फ़रवरी 2021 तक चलाई जाएगी। जिला स्तर पर सभी मास्टर ट्रेनर, सीआरपी, बीआरपी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, और कार्यक्रम पदाधिकारी को ट्रेनिंग दिया जायेगा। संकुल/प्रखंड स्तर पर प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनाया गया है। जिसमें 35 -40 शिक्षकों का एक पीएलसी बनाया गया हैं। अभी तक 2 मॉड्यूल के उपर पीएलसी स्तर पर ट्रेनिंग दिया जा चुका है।
आज दिनांक 19 फरवरी 2021 को साथ -ई कार्यक्रम सह पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि निलेश कुमार के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया की सभी शिक्षक को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। सभी शिक्षकों के ट्रेनिंग से पहले प्री टेस्ट लिया जाता है और ट्रेनिंग के बाद पोस्ट टेस्ट लिया जाता है ताकि समय समय पर प्रशिक्षण को और बेहतर और प्रभावशाली बनाया जा सके।
आज के ट्रेनिंग में सभी मास्टर ट्रेनर की सहभागिता बहुत ही सराहनीय रही।
प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (PLC) स्तर पर ट्रेनिंग मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा और ज़िले के करीब 5500 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जायेगा। ताकि शिक्षक वर्चुअल तरीके से ट्रेनिंग ले सके और बच्चों को भी वर्चुअल मोड में पढ़ा सकें।
Comments
Post a Comment