पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों एवं डायन प्रथा मुफ्त झारखंड राज्य बनाना है
यह प्रशिक्षण 05 फरवरी से 09 फरवरी, 2021 तक ब्लाक विशेष पर्सनल सोशल डेवलपमेंट का सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषण विषय पर दिया गया।
कसमार एवं जरीडीह प्रखंड के कुल 27 बीआरपी एवं एसडी ने भाग लिया
केंद्र सरकार द्वारा तीन वर्षीय गरिमा परियोजना प्रशिक्षण आज दिनांक 09 फरवरी, 2021 को जेएसएलपीएस कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसका उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों एवं डायन प्रथा मुफ्त झारखंड राज्य बनाना है। अतः ग्रामीण क्षेत्र से महिला मुद्दों पर सुदृढ़ होकर कार्य करने के संदर्भ में जेएसएलपीएस द्वारा जिला में प्रशिक्षण सेंटर पर 05 फरवरी से 09 फरवरी, 2021 तक ब्लाक विशेष पर्सनल सोशल डेवलपमेंट का सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषण विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला के कसमार एवं जरीडीह प्रखंड के कुल 27 बीआरपी एवं एसडी ने भाग लिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में रहे सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए एक परामर्श के रूप में कार्य कर पाए
प्रशिक्षण के दौरान कानूनी परामर्श के संदर्भ में हुमन रिसोर्स नेटवर्क झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सोनल तिवारी एवं अनूप कुमार तथा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता रोहित ठाकुर एक्टिविस्ट गुलाम चंद्र एवं मिस पल्लवी प्रतिभा द्वारा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों जैसे- घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, यौन शोषण, बाल विवाह, मानव तस्करी, साइबर अपराध, पोस्को एक्ट, जनहित याचिका के लिए पत्र लिखने के तरीके एवं ऑन लाइन प्राथमिकी दर्ज / शिकायत इत्यादि हेतु कानून से अवगत कराया गया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहे सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए एक परामर्श के रूप में कार्य कर पाए। साथ ही पीड़िता को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया एवं किस पीड़िता को कितने मुआवजा का प्रधान है। इसकी जानकारी दी गई। साथ ही खेलकूद एवं चलचित्र के माध्यम से प्रतिभागियों को जागरूक किया गया जिसे उन पीड़िताओं के मनोदशा एवं समाज का पीड़िताओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव लाया जा सके।
मानसिक रोगियों से लोगों को किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हुए इनका इलाज वैज्ञानिक पद्धति से इलाज करना चाहिए
इस प्रशिक्षण के दौरान यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम शाहिद इकबाल द्वारा पीड़िताओं के मनोसामाजिक विश्लेषण जैसे मानसिक स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक रोग के कारण एवं लक्षण पर चर्चा हुई तथा बताया कि मानसिक रोग किसी भी अन्य रोग की भांति सामान्य रोग है तथा गंभीर मानसिक रोगियों से लोगों को किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हुए इनका इलाज वैज्ञानिक पद्धति से इलाज करना चाहिए। साथ ही प्रतिभागियों के क्षेत्र में उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारी के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला मिशन प्रबंधन इकाई बोकारो की जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनीता क्रिकेटर, राज्य मिशन प्रबंधन इकाई सह कार्यक्रम प्रबंधक सामाजिक विकास श्री निलेश सिंह स्वेतलाना सिन्हा, नूपुर एक्का, शिखा कश्यप उपस्थित थी।
Comments
Post a Comment