पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के निर्देश पर GARUDA ऐप को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
सूचना भवन के सभागार में किया गया प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर ई-इपिक का शुभारंभ किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अपने-अपने जिलों में ई-इपिक के क्रियान्वयन के लिए GARUDA ऐप के माध्यम से ई-इपिक के निबंधन एवं डाउनलोड का निर्देश दिया है।
निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को GARUDA ऐप के संबंध में कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के माध्यम से ई-इपिक के निबंधन एवं डाउनलोड की प्रक्रिया में संलग्न कंप्यूटर ऑपरेटर/ वरीय पर्यवेक्षक को सैद्धांतिक एवं तकनीकि जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था।
आज सूचना भवन के सभागार में गुमला जिले के 67 सिसई, 68 गुमला एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक-एक वरीय पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन से संबद्ध कंप्यूटर ऑपरेटर का प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से दिया गया। कार्यशाला में उप निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने उपस्थित ऑपरेटर एवं वरीय पर्यवेक्षक को अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के द्वारा GARUDA ऐप के माध्यम से ई-इपिक के निबंधन एवं डाउनलोड प्रक्रिया में तेजी लाने तथा 16 मार्च तक GARUDA ऐप पर प्रपत्र 06,07, 08 व 08 (क) की प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी तरह के प्रपत्रों का संधारण संबंधित बीएलओ के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ को संबंधित क्षेत्र के प्रज्ञा केंद्र से समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी ने कहा कि ई-इपिक से संबंधित कार्य में शामिल सभी सुपरवाइजर को अपने अधिनस्थ सभी मतदान केंद्रों एवं बीएलओ की जानकारी रखनी होगी। साथ ही सुपरवाईजर एवं बीएलओ को संबद्ध मतदान केंद्रों का लिंगानुपात, जनसंख्या- मतदाता अनुपात आदि के आंकड़े संधारित रखने होंगे। सभी बीएलओ को संचिका में उक्त आंकड़े संधारित कर अपने क्षेत्र के ए.ई.आऱ.ओ. से संचिका को अभिप्रमाणित कराना होगा। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि 07 मार्च को जिले के सभी मतदान केंद्रों में ई-इपिक के संधारण एवं डाउनलोड के लिए विशेष कैम्प लगाया गया था। साथ ही 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं के ई-इपिक निबंधन एवं डाउनलोड के लिए विशेष कैम्प लगाया गया था। कल दिनांक 13 मार्च को भी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में बीएलओ की उपस्थिति में विशेष कैम्प संचालित किया जाएगा।
उपस्थिति
उप निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र रविदास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी, निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक दिनेश महापात्रा, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित बी.पी.आर.ओ, पर्यवेक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण व अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment