पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छत्तरपुर एवं हुसैनाबाद में नामांकन हेतु जेसीईसीईबी के द्वारा काउंसलिंग की समाप्ति के उपरांत रिक्त सीटों पर जिला स्तरीय समिति के माध्यम से दिनांक 30 जनवरी 2021 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डाल्टेनगंज परिसर में साक्षात्कार आयोजित किया गया।
आयोजित साक्षात्कार में प्राप्त आवेदनों की मेरिट लिस्ट तैयार करने के पश्चात नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।इस दौरान आईटीआई छतरपुर में 23 वहीं आईटीआई हुसैनाबाद में 51 अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गयी।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता सह जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष सुरजीत कुमार सिंह,जिला नियोजन पदाधिकारी- सह- समिति के सचिव- सह-प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलामू संतोष कुमार,श्रम अधीक्षक अनिल रंजन,जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार,मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी,प्रशिक्षण अधिकारी समेत जिला नियोजन कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment