पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
महिलाओं को रोजगार से जोड़ना योजना का मुख्य उद्देश्य:-सुनील कुमार
हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को दीनदयाल ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत जेएसएलपीएस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो की युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन आपरेटर प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम सुनील कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हे रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत हुसैनाबाद प्रखंड के 18 से 35 वर्ष के बीच के 14 युवतियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
जिन्हें सिलाई मशीन आपरेटर कोर्स के बारे में जानकारी दिया गया है।चयनित युवतियों को 3 माह तक लोहरदगा में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके उपरांत उनके दक्षता के अनुसार वस्त्र निर्माण कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।मौके पर जेएस एलपीएस के डीएम नवल किशोर राजू, सुरेंद्र कुमार,लालमुनि देवी,आशा देवी,मनीषा कुमारी,सिमा कुमारी, नेहा कुमारी, बबिता कुमारी रीता कुमारी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Comments
Post a Comment