पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
15 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में कुल 55 बेरोजगार युवक-युवतियों को दिया गया प्रशिक्षण
जिला नियोजन (रोजगार)कायार्लय, पलामू एवं नन्दी फाउन्डेशन के महिन्द्रा प्राईड क्लाश रूम के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क साॅफ्ट स्कील डेवलपमेन्ट/पशर्नालटी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम का प्रथम बैच ऑनलाइन प्रशिक्षण शुक्रवार को समापन हो गया.15 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में कुल 55 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षित किया गया.प्रशिक्षण के अंतिम दिन नियोजन कार्यालय के सुधेश कुमार मेहता द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणाथिर्यों से प्रशिक्षण से संबंधित फिडबैक प्राप्त किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दिया.जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणाथिर्यों को जिला नियोजनालय में निबंधन के फायदे यथा रोजगार मेला/भर्ती कैम्प/निःशुल्क पुस्तकालय/कैरियर मागर्दशर्न एवं कैरियर संबंधी विषय पर प्रकाश डाला गया.इस दौरान उपस्थित प्रशिक्षणाथिर्यों ने नियोजन पदाधिकारी से कैरियर संबंधित कई सुझाव प्राप्त किया.इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों से अपने रिश्तेदार, दोस्तों को नियोजनालय में निबंधन कराने की अपील की.विज्ञापन
Comments
Post a Comment