पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने प्रखण्डों एवम अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटर/कर्मी को दिया प्रशिक्षण
उपायुक्त - सह-जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर आज दिनांक 12 फरवरी 2021 को समाहरणालय स्थित एनआईसी के वीसी हॉल में जिला सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन पोर्टल में एंट्री के दौरान आ रही समस्याओं के निराकरण एवं ऑनलाइन स्वीकृति से संबंधित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रखंडों एवं संबंधित अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया।इस दौरान पेंशन पोर्टल में एंट्री के दौरान आ रही विभिन्न तरीकों की समस्याओं के निराकरण एवं उनके ऑनलाइन स्वीकृति से संबंधित विषयों पर कंप्यूटर ऑपरेटर तथा कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री पीयूष ने की।मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर एनआईसी के एडीआईओ श्री संजीव कुमार ने प्रखंड तथा अंचल कर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सामाजिक सुरक्षा के कर्मी कनक कुमार, अविनाश कुमार एवं अम्बष्ट के द्वारा दी गयी।
Comments
Post a Comment