पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
हुसैनाबाद:-हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में सोमवार को फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया।मौके पर प्रक्षिक्षक ने सहिया साथी को फैमली प्लानिंग की पूर्ण जानकारी दिया और बताया कि बंध्याकरण पखवाड़ा के तहत मील लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है।उन्होंने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने में सहिया साथी का मुख्य भागीदारी बनती है।उन्होंने कहा कि सहिया साथी अपने अपने कलस्टर की सहियाओं को प्रशिक्षित करेंगी, इस बाद सभी सहिया अपने मोबाइल से इस एप्प के माध्यम से फैमिली प्लानिंग के अस्थायी साधनों की मांग एवं वितरण कर सकती हैं, प्रशिक्षण में मुख्य रूप राजीव रंजन, प्रखण्ड लेखा प्रबंधक, बिभूति कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, गोपी रमण सिंह, सुमन सिंह, जलेश्वर राम आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment