पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जिले में बांस शिल्प कला का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण महिलाओं और पुरषों को कच्चे और सूखे बांस से कलाकृति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया
मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड झारखंड सरकार एवं छोटानागपुर क्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जाति के बांस हस्त शिल्पकारों के विकास हेतु 30 दिवसीय विशेष बॉस हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 01 अप्रैल 2021 को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के दो प्रखंडो चास एवं पेटरवार के कुल 40 ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों को कच्चे और सूखे बांस से कलाकृति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रशिक्षण उपरांत सभी हस्त शिल्पकारों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड श्री फिलमोन बिलुंग, परियोजना पदाधिकारी जिला उधोग केंद्र श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, झारक्राफ्ट के कलस्टर मैनेजर श्री अजय कुमार शामिल हुए। प्रशिक्षण में बांस कलाकृति से टेबक लैम्प, गुलदस्ता, टोकरी, फूलदान, सीनरी पेन सहित विभिन्न प्रकार के घरेलू सज्जा के समान तैयार करना सिखाया गया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया एवं बांस के शिल्प कला प्रशिक्षण में कल्पनाओं को साकार करते दिखे।
पारंपरिक शिल्प कला का प्रशिक्षण एक अद्भुत कार्य है
डीडीएम नाबार्ड श्री फिलमोन बिलुंग ने कहा कि पारंपरिक शिल्प कला का प्रशिक्षण एक अद्भुत कार्य है। इस क्षेत्र से जुड़कर ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकते है। उन्होंने सभी शिल्पकारों को नाबार्ड के माध्यम से चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने को कहा तथा बाँस शिल्पकारों को हर सम्भव मदद करने की बात भी कही। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं झारक्राफ्ट के क्लस्टर मैनेजर श्री अजय कुमार के द्वारा सभी हस्त शिल्पकारों को मार्केटिंग के विषय मे महत्वपूर्ण बातें बताया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में काफी प्रतिभा है। वहीं परियोजना निदेशक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह लाभुको को उच्च व्यवसाय हेतु PMEGP योजनाओं से जोड़ने को कहा एवं
कारीगरों को अच्छी व उन्नत तकनीक का विकास करके एवं वस्तुओं का निर्माण करने के बारे में बताया
रांची से आये प्रशिक्षण एजेंसी छोटानागपुर क्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के श्री विभु चौधरी ने सभी कारीगरों को अच्छी व उन्नत तकनीक का विकास करके एवं वस्तुओं का निर्माण करने के बारे में बताया गया, जिससे कारीगरों की आय में वृद्धि होगी तथा प्रशिक्षण प्राप्त बाँस हस्तशिल्पकारों के बीच प्रोत्साहित करने की बात कही। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला उद्यमी समन्वयक श्री किशोर रजक के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उधोग विस्तार पदाधिकारी श्री नंदलाल, JSTSABEA के श्री कुंदन उपाधयाय, विकास प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment