पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य परिवार एवं जनकल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत पलामू जिले के सदर और सतबरवा प्रखंड में आज पांच दिवसीय स्वास्थ्य व आरोग्य दूतों का वर्चुअल प्रशिक्षण शुरू किया गया।
इस प्रशिक्षण में दोनों प्रखंडों के 60-60 विद्यालयों के चयनित 120 आरोग्य दूतों को एनसीइआरटी द्वारा तैयार किए गए 11 मॉड्यूल्स एवं जेसीइआरटी द्वारा तैयार किए गए 5 मॉड्यूल्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के मॉड्यूल्स विद्यालयों में पढ़ रहे किशोर एवं किशोरियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामजिक स्वास्थ्य की देखभाल करने एवं अपने पास-पड़ोस की स्वच्छता एवं सजगता को केन्द्रित करते हुए तैयार की गयी है। इसका उद्देश्य ही विद्यालयों को ऐसे प्रतिष्ठान बनाना है जहां शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच में इन विषयों पर खुल कर बातचीत हो सके।
जिले में इस कार्यक्रम के संचालन हेतु 24 राज्य साधन सेवियों को राज्य के द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। इन सभी राज्य साधन सेवियों की जिम्मेदारी आरोग्य दूतों को समूहवार प्रशिक्षण दिया जाना है। आज सदर एवं सतबरवा प्रखंड में 120-120 आरोग्य दूतों का प्रशिक्षण चल रहा है। आने वाले हफ़्तों में शेष आरोग्य दूतों का प्रशिक्षण होना भी सुनिश्चित किया जाना है। सत्र के शुरुआत में सदर और सतबरवा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रेम प्रकाश पांडेय वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। विज्ञापन
कार्यक्रम में जिले से कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी उदय कुमार शामिल हुए एवं उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में समय से जुड़ने का आग्रह किये। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग पाँच दिनों तक चलेगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक। इस ट्रेनिंग को सुचारू रूप से चलाने के लिए 6 बैच बनाया गया है। जिले में कार्यक्रम को सहयोग दे रहे सम्पूर्णा कन्सोर्शियम के निलेश शर्मा ने कार्यक्रम का उद्देश्य एवं प्रक्रिया पर अपनी बातें रखीं और उन्होंने कहा कि *ऐसी वर्चुअल ट्रेनिंग पूरे दिन का पहली बार ज़िला में आयोजित किया जा रहा है।* सभी शिक्षकगण का ट्रेनिंग के शुरुआत में प्री टेस्ट भी लिया गया है और ट्रेनिंग के अंतिम दिन सभी आरोग्य दूत का पोस्ट टेस्ट भी लिया जाएगा।इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ट्रेनिंग के क्वालिटी में आगे कैसे सुधार किया जाए।साथ ही सभी शिक्षक गण की उपस्थिति रिकॉर्ड किया जाए।
राज्य साधन सेवी के रूप में दिनेश कुमार शुक्ल, जया रानी, बीरेंद्र कुमार साहू,प्रियेश कुमार,अभिषेक पांडेय,नीतू कुमारी,रितेश कुमार,अपर्णा कुमारी,डॉ मंजू पांडेय,सुप्रिया कुमारी,फुलमनी बारा, गौतम प्रसाद,अमरेंद्र नारायण, अर्पण गुप्ता,स्वेता शालिनी,राजेश मिश्रा,नंद किशोर कुमार,पूजा सिंह,मृत्युंजय कुमार और पिरामल फाउंडेशन से आर्यन गर्ग सम्मिलित हुए।
Comments
Post a Comment