पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
फाइलेरिया उन्मूलन हेतु शहरी मलेरिया योजना बोकारो में कार्यरत सभी कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
एमडीए की सफलता में जन जागरूकता की अहम भूमिका होती है- जिला भी.बी.डी पदाधिकारी
एमबीए सप्ताह के दौरान 22 से 24 फरवरी 2021 तक यह दवा सभी आंगनवाड़ी केंद्र, वार्ड कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा प्रसारको द्वारा मुफ्त खिलाई जाएगी
फाइलेरिया उन्मूलन अंतर्गत एमडीए 2021 कार्यक्रम का आगामी 22 फरवरी से 27 फरवरी 2021 तक जिले में क्रियान्वित किए जाने के फलस्वरुप सभी शहरी मलेरिया योजना बोकारो में कार्यरत कर्मियों को दवा प्रसारक के रूप में कार्य करना है। इस हेतु शहरी मलेरिया योजना बोकारो में कार्यरत सभी कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन आज दिनांक 14 फरवरी 2021 को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार पाठक के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम मलेरिया कार्यालय में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी.बी.डी सलाहकार श्री आशीष कुमार के द्वारा दिया गया।
एमडीए की सफलता में जन जागरूकता की अहम भूमिका होती है
जिला भी.बी.डी पदाधिकारी डॉ एन. पी. सिंह ने कहा कि एमडीए की सफलता में जन जागरूकता की अहम भूमिका होती है इसलिए लक्षित जन समुदाय को जागरूक करके ही फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा सकती है तथा फाइलेरिया के कारण उत्पन्न होने होने वाले दिव्यांगता से बचाया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि फाइलेरिया के कीटाणु आप के खून में हो सकते हैं। इसे हाथीपांव ना बनने दें फाइलेरिया के बचाव के लिए एमबीए के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा की एक खुराक अवश्य खाएं। एमबीए सप्ताह के दौरान 22 से 24 फरवरी 2021 तक यह दवा सभी आंगनवाड़ी केंद्र, वार्ड कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा प्रसारको द्वारा मुफ्त खिलाई जाएगी। छुटे हुए लोगों को शेष दिनों में घर-घर जाकर यह दवा खिलाई जाएगी। साथ ही कहा कि दवा खाली पेट नहीं खाएं।
फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है
भी.बी.डी सलाहकार श्री आशीष कुमार ने उपस्थित कर्मियों को बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है। व्यक्ति को किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया के लक्षण हाथ, पैर और हाइड्रोसील का सुजन है। इससे बचाव के लिए साल में एक बार सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा खाएं और अपने आप को और पूरे परिवार को सुरक्षित रखें। यह दवा 22 से 27 फरवरी के बीच सहिया दीदी और सेविका दीदी द्वारा खिलाई जायेगी। आप दवा खिलाने वाली दीदी का सहयोग करें और उनके सामने ही दवा खाएं।
Comments
Post a Comment