पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन लेबर रूम इंचार्ज सिस्टर और चिकित्सा पदाधिकारियों को एसएनसीयू में प्रसव के पूर्व की तैयारियों, स्टेबलाइजेशन प्रक्रिया में उपयोग होने वाले उपकरण, उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच, जन्म के समय नवजात शिशु का आकलन, साफ-सफाई सहित अन्य सभी आवश्यक जानकारी दी गई। एसएनसीयू प्रभारी डॉ गौरव विशाल एवं स्टाफ नर्स सत्यवदा के द्वारा सभी चिकित्सा पदाधिकारियों और लेबर रूम इंचार्ज सिस्टर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणोपरांत सभी लेबर इंचार्ज अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ फसिलिटीज के लेबर रूम में कार्यरत एएनएम को इसकी प्रशिक्षण देंगी।विज्ञापन
Comments
Post a Comment