पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
प्रतिभागी ससमय बेबिनार में लें भागः उपायुक्त
जिले के शिक्षकों को Circle of Influence
पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2020 तक चलेगा। शिक्षकों को यह प्रशिक्षण Digital Facilitation Skill and Facilitating Remote Learning प्रशिक्षण के तहत दिया जा रहा है। इसमें कोविड-19 को देखते हुए सभी शिक्षकों को डिजिटल मोड एवं ऑनलाइन कांटेन्ट के निर्माण की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर सकें। इसके तहत शिक्षकों को 1 सप्ताह में 6 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करना है। इस प्रशिक्षण के लिए जिलास्तर पर 230 मास्टर ट्रेनर एवं सभी प्रखंड के आईसीटी विद्यालयों के सभी आईसीटी इंस्टक्टर का चयन किया गया है, जिन्हें तिथियों एवं निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रशिक्षण देने के लिए वेबीनार का आयोजन करने हेतु तिथि एवं समय निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण की रूपरेखा इस प्रकार बनाई गई है, जिसमें पहले सप्ताह में पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि द्वारा मास्टर ट्रेनर जिला स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं अगले सप्ताह में मास्टर ट्रेनर द्वारा 30-35 शिक्षकों के समूह को प्रशिक्षित किया जाएगा। मास्टर ट्रेनरों द्वारा बनाए जाने वाले 30-35 शिक्षकों के समूह में प्रखंड स्तर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा संकुल स्तर पर प्रखंड संकुल साधन सेवी का सहयोग एवं पर्यवेक्षण अपेक्षित है, ताकि यह प्रशिक्षण प्रभावी रूप से कार्य कर सकें। प्रशिक्षण आयोजन के पूर्व पिरामल फाउंडेशन के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से बेबिनार का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें जुड़ने वाले प्रतिभागियों की संख्या सीमित होती है।
उपायुक्त श्री शशि रंजन ने निदेशित किया है कि मास्टर ट्रेनर, संबंधित प्रखंड के आईसीटी इंस्टक्टर, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ही इस लिंक से जुड़ेंगे, ताकि तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही सभी प्रतिभागी ससमय बेबिनार में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।
Comments
Post a Comment