पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज दिनांक 5 फरवरी 2022 को मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में पलामू पलामू एसपी चंदन सिन्हा द्वारा कराया गया कविता पाठ में चयनित सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया l सम्मानित होने की कड़ी में संत मरियम स्कूल के वर्ग सात के छात्र दीपांशु पांडे को बेहतरीन कविता पाठ करने के लिए द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया l एसपी से सम्मानित होकर बच्चे बड़े खुश हुए और कविता पाठ को अनवरत जारी रखने के लिए प्रेरित हुए l
छात्र की सफलता पर स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा कि दीपांशु पांडे की सफलता से पूरा स्कूल परिवार गौरवान्वित है l बदलते परिवेश और माहौल के अनुसार बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में भी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए l और यह कहते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि संत मरियम विद्यालय परिवार बच्चों के सर्वांगीण विकास पर सदैव केंद्रित रहा है l कठिन परिश्रम को अनवरत जारी रखकर छात्र किसी भी मुका म को प्राप्त कर सकते हैं बस आवश्यकता है अपने अंदर के जज्बा और जुनून को जगाने की l
श्री देव ने कहा कि स्कूल खुलने के उपरांत स्कूल परिवार की ओर से बेहतर प्रदर्शन हेतु दीपांशु पांडे को सम्मानित किया जाएगा lविज्ञापन
Comments
Post a Comment