पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
सकारात्मक सोच, अलग व बेहतर करने की चाहत से शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़
पलामू प्रमंडल के 10 विद्यालय बनेंगे 'स्कूल ऑफ एक्सीलेंस'
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक
शिक्षकों द्वारा विजन और मिशन के साथ कार्य करने से शिक्षा के स्तर में गुणात्मक बदलाव आएंगे। शिक्षक अपने अध्यापन कौशलों का उचित प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य में अपनी बेहतर प्रतिभा का इस्तेमाल करें, ताकि विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास हो सके। शिक्षक अपने विद्यालयों में ऐसा वातावरण तैयार करना सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थी अपने ज्ञान का सृजन कर सकें। शिक्षक विद्यार्थियों को नया और बेहतर दें, ताकि राज्य सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सके। यह बातें पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। वे आज आयुक्त कार्यालय में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, शिक्षा पदाधिकारी एवं स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर रहे थे।
आयुक्त ने कहा कि 'स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कराया जायेगा। यहां वैसे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करायें, जो सीबीएसई आधारित सिलेबस को पढ़ाने में सक्षम हैं। साथ ही पढ़ाने के प्रति उनमें तन्मयता व उत्साह हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा में बदलाव के लिए शिक्षक का अपेक्षित सहयोग आवश्यक है। शिक्षक बेहतर करेंगे तो विघार्थी का बेहतर होगा। साथ ही विघालय भी ठीक होंगे। शिक्षकों में शिक्षण कार्य के लिए उत्साह एवं जज्बा होना आवश्यक है। सकारात्मक कार्य करने की सोच होगी तो शिक्षा के स्तर को बेहतर किया जा सकेगा। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के उद्देश्यों को निष्ठापूर्वक शिक्षक अपने विद्यालयों में लागू करें, ताकि शिक्षा के स्तर को बेहतर किया जा सके।
'स्कूल ऑफ एक्सिलेंस' में वैसे शिक्षकों का चयन किया जाएगा, जिनकी नियुक्ति वर्ष 2015-16 एवं 2019 में उच्च एवं प्लस टू उच्च विद्यालय के लिए किया गया है। साथ ही जिनका स्कूलिंग सीबीएसई एवं आईसीएसई से हुआ है या इन स्कूलों में उनका अध्यापन कार्य का अनुभव रहा है। बैठक में उपस्थित सभी को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का लिंक उपलब्ध कराया गया। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक शिव नारायण साह ने सभी को सीबीएसई के कैरिकूलम की जानकारी दी। वहीं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त करने हेतु जानकारी देते हुए प्रपत्र भी उपलब्ध कराया।
बैठक में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक शिव नारायण साह एवं पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के एडीपीओ, चयनित विद्यालय के प्रचार्य एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन उपस्थित थे।
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में इन विघालयों का हुआ है चयन
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए पलामू प्रमंडल के 10 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें पलामू जिले के तीन, लातेहार के चार एवं गढ़वा के 3 विद्यालय शामिल हैं। पलामू जिले के जिला स्कूल, केजी स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चैनपुर का चयन किया गया है। लातेहार के आरके पब्लिक स्कूल, गर्ल्स स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लातेहार एवं मॉडल उच्च विद्यालय मनिका तथा गढ़वा जिले के रामा साहू उच्च विद्यालय, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गढ़वा का चयन किया गया है।
Comments
Post a Comment