पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज- आज कार्तिक पूर्णिमा है सिख समुदाय गुरुनानक देव जी के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इनके विचारों से प्रेरित हर लोग माथा टेक रहे हैं। मैं भी स्थानीय गुरुद्वारा में गया गुरुनानक देव जी के श्री चरणों में नतमस्तक हुआ। झारखण्ड माटीकला बोर्ड झारखण्ड सरकार के सदस्य व अपने विद्यालय संत मरियम स्कूल की ओर से गुरुपूर्णिमा के मौके पर क्षेत्र वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते मंगल कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक माथे पर रुमाल रख अदब किया।विज्ञापन
उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधन में बताया कि नानक देव धार्मिक सद्भाव हिन्दू मुस्लिम एकता के मुखर पैरोकार थे। जाति एवं मूर्तिपूजा के घोर विरोधी थे जो मानवता के लिए घर छोड़ सम्यक ज्ञान के लिए ता उम्र उद्बोधन करते रहे। अपने पिता द्वारा वाणिज्य ब्यापार में लगा दिये जाने के बाद मुनाफ़े के पैसों को पिता को न देकर गरीबों के बीच भोजन बांट देते थे जिसके चलते परिवार का कोपभाजन भी बनना पड़ा। आज उसी परम्परा को लँगर कहते हैं,नानक देव से विरासत में मिली सेवा सिख समुदाय के लिए जीवन का धर्म है,सुख है। कल से भी ज्यादा आज नानकदेव जी के विचारों को जनमानस के लिए जरूरत है। बहुत बहुत शुभकामनाएं।
Comments
Post a Comment