पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सुपर पलामू के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मेघावी विघार्थियों को दिया जा रहा शैक्षणिक माहौल: आयुक्त
समय प्रबंधन, पढ़ाई के प्रति लगन एवं इमानदारी पूर्वक की गई कठिन परिश्रम से मिलेगी सफलता
आयुक्त ने सुपर पलामू के प्रतियोगी विघार्थियों को सफलता हेतु किया मार्गदर्शन
जिला स्कूल परिसर में नहीं हो किसी तरह का अतिक्रमण एवं असामाजिक तत्वों का आवागमण
सुपर पलामू के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मेघावी विघार्थियों को सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी हेतु शैक्षिक माहौल दिया जा रहा है, ताकि सफलता का मार्ग प्रशस्त हो। सफलता के लिए अनुभवी शिक्षकों का प्रयास ही काफी नहीं है, इसके लिए विघार्थियों को स्वयं भी मेहनत करनी होगी। समय प्रबंधन, पढ़ाई के प्रति लगन एवं इमानदारी पूर्वक की गई कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। यह बातें आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज स्थानीय जिला स्कूल में सुपर पलामू के तहत पंजीकृत प्रतियोगी विघार्थियों को सफलता हेतु मार्गदर्शन कर रहे थे।
आयुक्त ने कहा कि सुपर पलामू के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वैसे मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक मदद की जा रही है, जो आर्थिक कमी के कारण दूसरे बड़े शहरों में जाकर शिक्षण कार्य करने में अक्षम होते हैं, जबकि उनमें लग्न एवं मेहनत करने की जिज्ञासा होती है। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थी, जितने अधिक सफल होंगे, उतना ही इस क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने सुपर पलामू के फैकल्टी मेंबर एवं विद्यार्थियों को दायित्व बोध भी कराया।
उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए केंद्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगी पुस्तकें मंगवाई जा रही है। साथ ही इसका समय परिवर्तित कर सुबह के 9:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक किया गया है, ताकि विद्यार्थियों एवं शुद्धि पाठकगणों को यहां बैठकर पढ़ने में सहुलियत हो।विज्ञापन
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने कहा कि ऐसे संस्थान की शुरुआत से प्रतियोगी विद्यार्थियों को शैक्षणिक लाभ मिलेगा। मौके पर छात्र-छात्राओं ने भी सुपर पलामू के प्रति अपनी भावनाएं, आकांक्षाएं प्रकट करते हुए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में खुद की परिश्रम से सफलता हेतु भरोसा दिया।
जिला स्कूल के प्रचार्य ने प्रतियोगी विद्यार्थियों/ परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए शुरू की गई इस कक्षा के लिए सहयोग की बातें कही। सुपर पलामू के संचालक अविनाश पांडेय एवं उनकी टीम के फैकेल्टी मेंबर अतुल कुमार, योगेश चौबे, शुभम पाण्डेय, प्रभुदयाल पांडेय विघार्थियों को मार्गदर्शन करने में जुटे हैं। इसके अलावा अन्य फैकेल्टी मेंबर द्वारा कक्षाएं ली जाती है।
आयुक्त ने जिला स्कूल का भी किया निरीक्षण
आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने जिला स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर लैब, कक्षा एवं परिसर की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही स्कूल के प्राचार्य को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया, ताकि स्कूल में अच्छा शैक्षणिक माहौल बना रहे। आयुक्त ने प्रचार्य को निदेश दिया कि स्कूल परिसर में किसी तरह की अतिक्रमण या असामाजिक तत्वों का आवागमन हो रहा हो, तो इस संबंध में प्रशासन को अवगत करायें। विघालय परिसर में अतिक्रमण करने वालों एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेग.
Comments
Post a Comment