पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793 विज्ञापन
उपायुक्त ने लोगों को साक्षर बनाने के साथ कन्या भू्रूण हत्या, दहेज प्रथा, सफाई, शौचालय के नियमित उपयोग के प्रति करें जागरूक
आज दिनांक-20.03.2021 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में साक्षरता कार्यक्रम के तहत पढ़ना-लिखना के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयेाजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि साक्षरता प्रेरक की भूमिका को इससे जोड़ते हुए निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने पर विशेष रूप से ध्यान दें। साथ हीं अभियान के तहत सभी प्रखण्डों में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पढ़ना-लिखना कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास करें, ताकि सही मायने में अभियान को सफल बनाया जा सके।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य निरक्षर विशेषकर महिला निरक्षर को बुनियादी साक्षरता उपलब्ध कराना है, ताकि लिंग असमानता को कम करने के साथ महिला एवं पुरुष साक्षरता दर असमानता को समाप्त करने का प्रयास किया जा सके।
साथ हीं अभियान के माध्यम से नवसाक्षरों को वैसे अवसर प्रदान करना, जिनके द्वारा वे बुनियादी साक्षरता हासिल कर सके तथा औपचारिक शिक्षा के समतुल्य योग्यता प्राप्त कर सके। वहीं नवसाक्षरों को व्यवसायिक कौशल प्राप्त करने हेतु अवसर प्रदान करना, ताकि उनकी आय तथा जीवन स्तर में सुधार हो सके।
पढ़ना-लिखना अभियान के तहत जल्द शुरू होंगी कक्षाएंः-उपायुक्त
समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों व साक्षरता प्रेरकों को निदेशित करते हुए कहा कि वर्तमान में लोगों को साक्षर बनाने के साथ सबसे महत्वपूर्ण है कि देवघर जिला अन्तर्गत घटते लिंगानुपात पर रोक लगाना अति आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि आप सभी जागरूक बने और दूसरों को भी जागरूक करते हुए समाज को बेहतरी की और ले जाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। सबसे महत्वपूर्ण खुद भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से लिंग परीक्षण या भ्रूण हत्या में सहभागिता नहीं करेंगे। अगर पता चलेगा तो इसकी सूचना प्रशासन को देंगे, त्वरित व आवश्यक कड़ी कार्रवाई की जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने थर्मोकाॅल के उपयोग को पूर्णतः खत्म करने में सभी सहयोग की बात करते हुए कहा कि थर्मोकाॅल के उपयोग को बंद करने में आप सभी का सहयोग आपेक्षित है, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव को समझते हुए अभी से इसके उपयोग को न कहें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। थर्मोकाॅल के जगह पत्तल के बने विकल्पों का उपयोग पर्यावरण व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहतर विकल्प है।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। उप विकास आयुक्त समिति के उपाध्यक्ष व जिला शिक्षा पदाधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगे। इसी प्रकार प्रखंड साक्षरता मिशन समिति तथा नगर साक्षरता मिशन समिति का गठन किया गया।
बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती माधुरी कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्रीमती बीना कुमारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment