पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
गरीब बच्चों की ऑनलाइन क्लास के लिए झारखंड पुलिस की मुहिम रंग ला रही है. राज्य के हर थाने मे़ स्मार्टफोन बैंक बनाया गया है जहां लोग नए और पुराने स्मार्ट फोन जमा कर इस मुहिम में अपना योगदान दे रहे हैं. राज्य मे़ अब तक सैकडों फोन और लैपटॉप जमा किए जा चुके हैं. जिन्हें बच्चों के बीच बांटा जा रहा है
कोरोना काल में बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाने से ऑनलाइन पढ़ाई को तवज्जो दी जा रही है. झारखंड मे़ अधिकतर गरीब बच्चों के परिवारों में स्मार्ट फोन नहीं हैं ऐसे में गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई कर पाना संभव नहीं हो पाता. ऐसे में झारखंड पुलिस की मुहिम रंग ला रही है.विज्ञापन
राज्य के 432 थानों में स्मार्टफोन बैंक खुले हैं. अभी तक सिमडेगा में 38 स्मार्टफोन , खूंटी में 21, गोड्डा में 17, गुमला, रामगढ़ में 10-10, रांची में 23 स्मार्टफोन, बोकारो में 12, पलामू में 8 स्मार्टफोन का वितरण किया जा चुका है. झारखंड पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वह फोन या लैपटाप थाना में बने उपकरण बैंक मे जमा करें ताकि गरीब बच्चे उसके जरिए अपना भविष्य संवार सकें.
Comments
Post a Comment