पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
ग्रह तारे नक्षत्र चाँद सूरज और पूरा ब्रह्मांड समाहित है बच्चों के खोपड़ी में जो सत्रह महीनों में संसार को उथलपुथल कर रख दिया। उस संसार के संचालक नाको दम हो गए न जाने कितने बार धरती डोली,कितने बार ज्वालामुखी फूटी कितने उल्कापिंड टूटे। हर अभिभावकों के,हर मां बाप के जुबान पर बस एक ही वाक्य था सर! विद्यालय कब खुलेगी? क्योंकी बच्चों को कंट्रोल सिर्फ शिक्षक ही कर सकते हैं ।मैं अविनाशदेव अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन झारखंड की ओर से आभार प्रकट करता हूँ कि जीवन और जीविका के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य राष्ट के निर्माता के लिए विद्यालय को अनलॉक कर बड़ा ही परेशान मातापिता के लिए उपकार किया है। विज्ञापन
उम्मीद करता हूँ तीसरे लहर को देखते हुए जल्द ही निचले वर्ग के बच्चों के बारे में गम्भीरता से सोचेंगे और धरातल पर पहल करेंगे। दुनियाँ हलकान है हम भी परेशान हैं पूरा अर्थब्यवस्था बच्चों पर टिका है। छठे अनलॉक के लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को सदस्य झारखंड माटीकला बोर्ड सह प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन झारखंड की ओर से बधाई संदेश प्रेषित करता हूँ। माता पिता,अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से भी विनम्र आग्रह होगा कि सरकार के गाइड लाईन को अक्षरसः पालन करते हुए बच्चों की ज़िंदगी को सुरक्षित रखना सुनिश्चित करें ताकि शिक्षक भी समुचित शिक्षा के लिए एकाग्रता व विश्वास के साथ केंद्रित हो छूटे पाठ्यक्रम को पूरा कर सकें। शुक्रिया।
Comments
Post a Comment