पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज(05 सितम्बर, रविवार) कोरोना महामारी में सभी तरह के दरवाजे बंद हो गये कारण था जान की आफ़त। दुनियाँ तबाह हो गया आर्थिक संकट गहरा गया। कोरोना कमजोर पड़ने पर कुछ दरवाज़े सरकारी दिशा निर्देश को पालन करते खोलने का प्रशासनिक आदेश हुआ।कुछ प्रतिष्ठान खुला भी किंतु आदमी गूलर का फूल हो गया। प्रोपराइटर कस्टमर आने का बाट जोह रहे हैं। रोजगार मारा गया जेब खाली है लोक कहावत लागू हुआ-पैसा न कौड़ी बीच बाज़ार में दौड़ा-दौड़ी।
ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों के चलने का मूल स्रोत हैं बच्चे।बच्चों के भविष्य के साथ मातापिता गति करते हैं और बच्चों के संस्थान विद्यालय बन्द पड़े हैं इसीलिए सब कुछ ठहरा हुआ है। शिक्षाजगत, इससे लाभान्वित शिक्षक सहित अन्य जन आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं,मेधा का पलायन हो रहा है बच्चे दिमागी प्रदूषण से प्रदूषित हो रहे हैं। अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान हाल में हैं। कोरोना से ज्यादा बिस्फोटक लॉक डाउन न हो जाय इसके मद्देनजर सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए शिक्षक दिवस के मौके पर सरकार के दिशा निर्देशों को पालन करते हुए सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन झारखंड के पदाधिकारी अध्यक्ष अविनाशदेव के नेतृत्व में प्रशाल के अंदर अल्पकालिक भूख हड़ताल पर बैठे और सभी कक्षाओं को खोलने की सरकार से मांग किये। सरकार के प्रतिनिधि मिठाई खिला कर हड़ताल समाप्त किये। अध्यक्ष अविनाशदेव सरकार के मंत्री माननीय मिथिलेश ठाकुर को मांग पत्र सौंपे। इस विषय पर जल्द विचार विमर्ष कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए आश्वाशन दिए।विज्ञापन
Comments
Post a Comment