पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जिले में प्री-मैट्रिक के 81,160 विघार्थियों को छात्रवृत्ति देने की मिली स्वीकृति
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए संस्थानों का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय छात्रवृत्ति समिति की बैठक
उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय छात्रवृत्ति समिति की बैठक हुई। इसमें प्री- मैट्रिक के 81,160 विघार्थियों को छात्रवृत्ति देने हेतु स्वीकृति मिली। उपायुक्त ने कहा कि विघार्थियों को छात्रवृत्ति से महरूम नहीं होने दें। योग्य विघार्थियों को समय सीमा के भीतर शत प्रतिशत छात्रवृत्ति का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए छूटे हुए योग्य विघार्थियों की सूची 28 फरवरी तक जमा करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से योग्य विघार्थियों की सूची प्राप्त करने का निदेश दिया।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बयाया गया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में 116 संस्थानों से आवेदन प्राप्त हैं। इसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा 54 का फिजिकल वेरीफिकेशन का कार्य करा दिया गया है। उपायुक्त ने फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए लंबित 62 संस्थानों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर 22 फरवरी तक जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है। पोस्ट मैट्रिक में 25,817 विघार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। उपायुक्त ने इन सभी का वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया।
अल्पसंख्यक विघार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए एनएसपी पोर्टल पर 336 छात्रों का जांच प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा किया गया है, जिसकी अनुशंसा राज्य सरकार को भेजने का निर्णय जिला स्तरीय छात्रवृत्ति समिति की बैठक में ली गई। दिव्यांग जनों की छात्रवृत्ति के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को 28 फरवरी तक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त श्री शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ज्योति रंजन, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र नारायण, जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरिया तिर्की, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह सहित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment