पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
भवनाथपुर संवाददाता
शिव कुमार साह
दिनांक 15 /7/2021 को भवनाथपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो एवं पु अ नि सहदेव कुमार साह एवं पुलिस बल ने आज अपनी निजी खर्च से कैलान में गरीब असहाय एवं मेधावी छात्र-छात्राएं को कॉपी और कलम का वितरण किए और बैनर तले लोगों को मोबाइल लैपटॉप उपकरण बैंक में जमा करने की अपील की एवं डायन प्रथा पर रोक लगाने हेतु लोगों को जानकारी दी अंधविश्वास मे लोग अक्सर औरतों को डायन बताकर उन्हें मारपीट करते हैं ऐसे लोगों की मानसिकता को बदलने अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाने का अपील की
और बाल विवाह पर रोक लगाने हेतु लोगों को जागरूक किया की भारत में विवाह के लिए पुरुष के लिए 21 वर्ष एवं स्त्री के लिए 18 वर्ष निर्धारित किया गया है
कोविड-19 के इस वैश्विक महामारी से हम सभी जूझ रहे हैं और हमारे देश के छात्र-छात्राएं भी इस महामारी के वजह से जूझ रहे हैं लैपटॉप या टैबलेट के अभाव में ऑनलाइन कक्षा मे नियमित रूप से अपनी उपस्थिति बनाए रखने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं
इस दिक्कत को देखते हुए गढ़वा पुलिस ने सभी थाने में उपकरण बैंक में मोबाइल फोन जमा करने का आगरा भी कर रही है ताकि गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में आपकी इस छोटी सी पहल उज्जवल भविष्य में बड़ा योगदान रहेगाविज्ञापन
Comments
Post a Comment