पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
विश्ररामपुर के भंडार गांव में खुला मॉन्ट टेरा पब्लिक स्कूल, विधायक ने किया उद्घाटन
कैप्सन : विश्रामपुर क भंडार गांव में स्कुल भवन का उद्घाटन करते बाएं से तिसरे स्थान पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक व उद्घटान समारोह की दीप प्रज्जवलित कर शुरुआत करते अतिथि
संवादसूत्र, विश्रामपुर (पलामू) : शिक्षा विकास की पहली शर्त है। शिक्षा के बगैर विकास की कल्पना करना भी बेमानी है। इसलिये आधी रोटी भले ही खाये लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये। ताकि वे आगे चल कर समाज व राष्ट्र का नाम रौशन कर सके। उक्त बाते पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा। रविवार को विश्रामपुर प्रखंड केेेे भंडार गांव मेें माउंट टेेेरा स्ककू के उद्घाटन समारोह को संंबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित होने में कोई परेशानी न हो इसके लिये खुद हमने कई शैक्षणिक संस्थान खोले है। इतना हींं नहींं विश्वविद्यालय की स्थापना भी कराई है। हमारा सपना है कि पलामू का हर बच्चा उच्च शिक्षा ग्रहण करे।
गढ़वा के पूर्व विस प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय ने कहा कि एक विद्यालय की स्थापना से सैकड़ो परिवार में फैली कुरीतियां दूर हो जाती है। मजबूत समाज के लिये मानव संसाधन को विकसित करना होगा। इसके लिये पहले शिक्षित होना पड़ेगा। शिक्षित होने के बाद ही बच्चे अपना अधिकार व कर्तव्य को समझ पायेंगे। श्री पांडेय ने स्कूल प्रबंधन से आग्रह करते हुये कहा कि विद्यालय से सिर्फ लेने की इच्छा न पालें बल्कि हमेशा देने का प्रयास करे। बच्चों को गुणवत्तायुक्त और संस्कार पूर्ण शिक्षा दे। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि बच्चों को समय दे। मोबाईल व पैसा से दूर रखे। बच्चों को भी जिंदगी के अभाव को समझने दे। ताकी बच्चें शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित रखे। स्कूल के चेयरमैन बिनोद पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कम शुल्क लेकर बेहतर शिक्षा देने का हमारा प्रयास रहेगा। निदेशक गोविंद पांडेय ने स्कूल के प्रस्तावित पाठ्यक्रम से लेकर पठन-पाठन के विधि के बारे में बताया। वहीं लोगो को स्कूल में उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी जानकारी दी।
विदित हो कि विश्रामपुर प्रखंड के एनएच 39 स्थित भंडार गांव में माउंट तेरा नाम की स्कूल खोला गयाा है। स्कुल का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अलख नाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता स्कुल के चेयरमैन विनोद पांडेय व संचालन शिक्षाविद डॉ. विजय प्रसाद शुक्ला ने किया। मौके पर शिक्षाविद अशोक पांडेय,विजय शुक्ला,भृगराज सिंह,धनंजय तिवारी,विजय चौबे,वैद्यनाथ पांडेय,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,श्रीनारायण पांडेय,नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन,धर्मेंद्र चौधरी,रजनीकांत पांडेय,रामचंद्र दुबे,राजेंद्र तिवारी,अरविंद पांडेय,निर्मल सिंह,रविंद्र पांडेय,शुभाष चंद्र पांडेय,वेदप्रकाश पांडेय,रोहित तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment