पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
शहर से शटे पोखराहा खुर्द स्थित एम.एस.ए पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मिलन समारोह मे करीब सैकड़ो अभिभावक उपस्थित थे और सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थीयों के विकास हेतु गहराई से मंथन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
स्कूल संस्थापक सह अध्यक्ष शफीक अंसारी ने बच्चों के विकास पर जोर दिए, बोले बच्चो कि सफलता मे विद्यालय के साथ-साथ अभिभावक का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।
इस मौके पर प्राचार्य सुनिता प्रसाद ने अभिभावकों से अनुरोध किए कि बच्चो को लंच मे जंक फुड ना देकर घर का बना हेल्थी भोजन देकर भेजें।
और अपने बच्चों का स्कूल डायरी प्रतिदिन चेक करें और स्कूल द्वारा मिले गृह कार्य बनानें के बाद अपना सिग्नेचर करे। शिक्षक अफजल शफीक ने कहा कि बच्चों के स्वार्गीण विकास को लेकर विद्यालय प्रबंधन हमेशा तत्पर है।
इस मौके पर उपस्थित अभिभावक सुनिता देवी ,हसीना बीबी , संगीता देवी , मनोज उरांव, सरजु उरांव, समीर लकड़ा, पंचम पासवान, सबाना खातुन,जैनुल अंसारी, कलाम अंसारी ,दिलीप मेहता, मनोज उरांव, हेमंती देवी,नागेंद्र उरांव,असरूण खातुन, गुलनाज प्रवीण सहित सैकड़ो अभिभावक अपना विचार प्रकट किए। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सुनिता प्रसाद, शिक्षक अफजल शफीक, अभय कुमार गिरी,सत्येन्द्र प्रसाद,अमरेश गुप्ता, प्रवीण तिवारी ,अमृता तिवारी, अनिकेत तिवारी, प्रियंका पाण्डेय, गायत्री कुमारी , खुशबू कुमारी, स्नेहिल, शीफत जहाॅ ने भी बारी-बारी से अपना विचार व्यक्त किए।
Comments
Post a Comment