पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड बोर्ड परीक्षा में पहले प्रयास में उत्तीर्ण हुई छात्राओं को मिलेंगे 1550 रुपये, इन कक्षा की बेटियों को मिलेगा लाभ;पढ़े
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंड बोर्ड परीक्षा में पहले प्रयास में उत्तीर्ण हुई छात्राओं को मिलेंगे 1550 रुपये, इन कक्षा की बेटियों को मिलेगा लाभ;पढ़े
झारखंड सरकार ने इसके लिए राशि जारी कर दी है
बोर्ड परीक्षाओं में पहले प्रयास में उत्तीर्ण छात्राओं के लिए राज्य सरकार ने 54 करोड़ जारी किए हैं।
नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं के पोशाक किताब व कॉपी मद में राशि खर्च होगी। डीबीटी से बैंक खाते में राशि हस्तांतरित होगी।
रांची: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सरकारी माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ से बारह में नामांकित छात्राओं के लिए पोशाक, किताब तथा कॉपी मद में 54 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विभाग ने इस राशि के उपयोग को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी कर दिया है। इसका लाभ उन छात्राओं को ही मिलेगा, जो बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण हुई हों। इस योजना के तहत प्रति छात्रा पोशाक मद में 600, किताब मद में 750 तथा कॉपी मद में 200 रुपये अर्थात कुल 1,550 रुपये मिलेंगे।
जानकारी के अनुसार यह राशि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को स्थानांतरित की जाएगी। परिषद द्वारा किताबें प्रकाशित कर इन दोनों कक्षाओं की छात्राओं को दी जाएंगी, जबकि कक्षा 11 तथा 12 की छात्राओं को किताबों की खरीद के लिए राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाएगी। इसी तरह कक्षा नौ से बारह तक की कक्षाओं में पढऩेवाली छात्राओं को पोशाक तथा कॉपी खरीदने के लिए राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी ने इससे संबंधित दिशानिर्देश जारी किया है। उन्होंने झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कक्षा नौ से बारह की छात्राओं का निबंधन का ब्योरा मंगाकर यह लाभ देने को कहा है। उन्होंने पूर्व के वर्षों में यूडायस में नामांकित छात्राओं तथा वास्तविक लाभुकों की संख्या में अंतर को देखते हुए यह आदेश दिया है। यह भी कहा गया है कि स्कूलों में लाभुक छात्राओं द्वारा पोशाक, किताब तथा कॉपी के इस्तेमाल करने पर उनकी उपस्थिति पंजी में डीटीसी अंकित किया जाए।
Comments
Post a Comment