पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
14 स्कूलों में सघन रूप से चलेगा स्कूल स्वास्थ्य एवम कल्याण कार्यक्रम, सूची हुई तैयार
उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक हुई सम्पन्न
आज दिनांक 18 मार्च 2021 को उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा हुई। समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न स्कूलों में चलने वाले स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा हुई।
बैठक में मौजूद जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि डीजी स्कूल एप के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की ऑनलाइन क्लास ली जा रही है। अभी तक पलामू के सिर्फ 7 प्रतिशत बच्चे ही इसका फायदा उठा पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 के बच्चों के लिए लेरनेटिक एप्प है जिसके माध्यम से उनकी ऑनलाइन क्लास लो जा रही है। अभी तक पलामू जिले के सिर्फ 18481 बच्चे ही इस एप्प के माध्यम से जुड़े हैं। वहीं शैक्षिक संवाद 155 में से सिर्फ 152 संकुल में कराया गया है। बैठक में उपायुक्त ने डीजी स्कूल तथा लेरनेटिक एप्प से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने का निर्देश दिया।
इसके अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक ने विभिन्न स्कूलों में चलने वाले स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु प्रति स्कूल से 2 शिक्षकों को एंबेसडर बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने बताया कि अभी तक विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत पलामू ज़िला के 25 शिक्षकों ने राज्य स्तर JCERT रांची द्वारा 16 मॉड्यूल में ट्रेनिंग प्राप्त कर ली गयी है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि डिजिटल फैसिलिटेशन एंड रिमोट लर्निंग कार्यक्रम के तहत पलामू ज़िले के 230 शिक्षक को विभिन प्रकार के मॉड्यूल ट्रेनिंग दिया गया है।
उन्होंने बताया की पलामू ज़िले में 12 कस्तूरबा, जिला स्कूल और राजकीय 10+2 गर्ल्स स्कूल में शुरुआत में सघन तरीके से स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम चलाया जाएगा।
बैठक में मौजूद उपायुक्त ने स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर पर शिक्षकों के द्वारा आयु विशेष, कौशल आधारित, थीम आधारित ग्रेड आधारित पाठ्यचर्या को लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी समाज में स्वास्थ्य एवं कल्याण मैसेंजर के रूप में कार्य करें इसको सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बच्चों के बीच सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षा देने के लिए 5 जिलों को चुना है जिसमें पलामू भी शामिल है। सम्पूर्णा कंसोर्सियम के तहत जिले के 14 स्कूलों में 4 सालों तक स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम चलाया जाएगा।
Comments
Post a Comment