Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

तीन दिवसीय गंगा उत्सव का हुआ समापन

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

नदियों एवं जलाशयों की स्वच्छता और संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प

गंगा उत्सव को लेकर जिला प्रशासन का प्रयास सराहनीय: सचिव

आज बुधवार को रांची जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गंगा उत्सव का समापन हुआ । 2 से 4 नवंबर तक चले इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऑड्रे हाउस  में आज आखिरी दिन नगर विकास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने ऐसे चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जिन्होंने गंगा उत्सव के परिप्रेक्ष्य में आयोजित विभिन्न पेंटिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। यद निबंध का शीघ्र ही मूल्यांकन कर निबंध के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

लगभग एक सैकड़ा पेंटिंग्स की लगायी गयी प्रदर्शनी

गंगा उत्सव कार्यक्रम के जिला समन्वयक उप समाहर्ता संजय कुमार ने बताया कि "नमामि गंगे", "नदी संरक्षण" या "जल संरक्षण" थीम पर आधारित पेंटिंग से संबंधित लगभग 1000 प्रविष्टियां प्राप्त हुई, किंतु उनमें से चयनित 95 बेहतर पेंटिंग्स को ऑड्रे हाउस परिसर में आज सार्वजनिक तौर से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई पेंटिंग्स को अतिथियों ने बहुत सराहा।

सिर्फ शहर के छात्र छात्राओं को ही किया गया था आमंत्रित

बताया गया कि जिले के दूरदराज के क्षेत्रों से भी छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था और उनमें से ज्यादातर की पेंटिंग बहुत अच्छी थी किंतु सिर्फ आयोजन स्थल के आसपास के रहने वाले प्रतिभागियों को ही कोविड-19 एडवाइजरीज का अनुपालन करते हुए कम संख्या में ही कार्यक्रम में बुलाया गया था। कार्यक्रम भी सिर्फ 1 घंटे का रखा गया था ताकि ज्यादा देर बच्चों को ना रोकना पड़े। 

जूनियर वर्ग में संतोषी तथा सीनियर वर्ग में अभिषेक कुमार की पेंटिंग रही अव्वल

चित्रांकन प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित की गई थी। कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग, जिसमें संतोषी कुमारी को प्रथम, अक्षय कुमार को द्वितीय तथा प्रियंका कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि रिंकी कुमारी, आरती कुमारी को सांत्वना पुरस्कार हेतु चुना गया। वहीं सीनियर वर्ग अर्थात कक्षा 9 से 12 वीं तक के वर्ग में अभिषेक कुमार सिंह को प्रथम, मृत्युंजय मुंडा को द्वितीय, विवेक कुमार पंडित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि पंकज बेदिया, पार्वती मुंडा व यज्ञसैनी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। 
प्रदर्शनी में प्रदर्शन के लिए चुनी गई सभी प्रविष्टियों के प्रतिभागियों को सहभागिता का प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। जो दूरदराज के चयनित प्रतिभागी छात्र कार्यक्रम में नहीं बुलाए जा सके, उन्हें उनके विद्यालय के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि इन प्रतिभागियों में छात्राओं की संख्या तीन चौथाई के आसपास रही।
बड़ा तालाब कांच का करम टोली धुर्वा डैम कांके डैम आदि में आयोजित रंगोली को लेकर रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। गंगा महिला समूह को प्रथम, यमुना महिला समूह को द्वितीय, आकृति महिला समूह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि सरस्वती महिला समूह तथा संगम महिला समूह को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। उक्त महिला समूह जेएसएलपीएस तथा आईसीडीएस से संबंधित महिलाओं के थे।

सभी को सामूहिक स्वच्छता संकल्प दिलाने से पूर्व मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नदियों से हमारा नाता युगों युगों से चला आ रहा है और युगों युगों तक चलता रहेगा। इसलिए इनके संरक्षण  की जिम्मेदारी हम सब की है। अंत में  उन्होंने सभी को स्वच्छता संकल्प दिलाया ।

जिला मुख्यालय एवं प्रखंडों में हुए कार्यक्रमों के बारे में किया प्रस्तुतीकरण

2 से 4 नवंबर तक जिला मुख्यालय एवं प्रखंडों में हुए  विभिन्न आयोजनों का विस्तृत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन नगर विकास विभाग के सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

" गंगा उत्सव, रांची" से संबंधित बनाया गया है बेव पेज

रांची गंगा उत्सव से संबंधित वेब पेज/ ब्लॉग gangautsav.blogspot.com बनाया गया है। आयोजन से संबंधित जानकारी इस पेज पर जाकर ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।

उपस्थित थे

कार्यक्रम में सूडा के निदेशक श्री अमित कुमार, रांची के डीडीसी श्री अनन्य मित्तल, डीआरडीए डायरेक्टर, नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा शिक्षक और प्रतिभागी गण मौजूद था।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

गैंगवार की संभावना में प्रदीप तिवारी ने दिया बड़ा बयान ।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 बीते दिनों टंटन उपाध्याय की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पलामू पुलिस जब पड़ताल में निकले तब अलग-अलग चीज देखने को मिल रही है  एक तरफ पुलिस अनुसंधान कर रही है तो दूसरी तरफ अलग-अलग गैंग वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं  वही तथाकथित सुजीत सिन्हा के गूर्गा के रूप में दीपक सिंह नामक व्यक्ति जो खुद को सुजीत सिन्हा का गैंग का सदस्य बता रहा था उसने धमकी के रूप में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल को धमकी देते हुए हत्या का मुख्य आरोपी बताया वहीं दूसरी तरफ पलामू पुलिस के द्वारा एक नाबालिग को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसने अपराधी प्रदीप तिवारी की हत्या की सुपारी ली थी. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. इन सभी चीजों को देखते हुए प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल ने अपना पक्ष फेसबुक  के माध्यम से रखा जय महाकाल ,,,, सभी लोग पढ़े,, मैं प्रदीप तिवारी महाकाल आदरणीय एसपी श्री चंदन सिन्हा सर जी से ये अनुरोध पूर्वक कहना चाहता हूं कि अभी हाल में हुए टनटन उपाध्याय के मर्डर केस में मे...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

लगभग दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक व नकदी की जब्त

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर। सोमवार (10 नवम्बर 2025) को पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (JH03AP-3034) से दो युवक ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सदर, लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिंगराकला, अमानत नदी के पास एनएच-39 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पहुंचा मोड़ की ओर से संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवक तेज गति से पुलिस जांच स्थल की ओर आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। डीएसपी (परि.) राजीव रंजन की उपस्थिति में की गई तलाशी में युवकों के पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन, 2,660 रुपये नगद तथा उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (23 वर्ष), पिता इश्वरी गुप्ता, निवासी जेलहाता बड़ा तालाब तथा अतुल रंजन सिंह (25 वर्ष), पिता बिजेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी जेलहाता मुर्गा मार...

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

नाबालिग लड़के को नशे की दवा खिलाकर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 देवरिया: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित के तीन दोस्तों ने नशीली दवा देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ उसके दोस्तो ने नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद सामूहिक रूप से गैंगरेप किया। उसके बाद उस लड़के को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से पीड़ित नाबालिग घबरा गया और घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। घटना को लेकर लड़के का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। पीड़ित लड़के के परिवार के अनुसार, एक आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया। उसके बेहोश ह...