पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
महुगांवा पंचायत के बसडीहा में उपायुक्त ने दीदी बाड़ी योजना का किया शुरुआत एवं पीएम आवास का कराया गया गृह प्रवेश
उपायुक्त व उप विकास आयुक्त पहुंचे पांडू, विभिन्न योजनाओं का किया समीक्षा
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित करें। योजना का लाभ देने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और न ही किसी तरह की कोई शिकायत मिलनी चाहिए। कार्यों में लापरवाही व शिथिलता नहीं चलेगी। योजनाओं में गति लाकर उसे शीघ्र पूर्ण करायें, जिससे लोगों को लाभ हो। यह बातें पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज पांडू प्रखंड में आयोजित मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, स्वयंसेवक एवं अन्य प्रखंडकर्मियों एवं पंचायतकर्मियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण ) सिचाई, स्वास्थय, 15वें वित्त आयोग से प्रखंड में संचालित योजनाओं सहित सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी। मौके पर उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर भी थे।
उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें। आमजनों को किसी तरह की कोई समस्याएं नहीं हो, योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें जिला नहीं आना पड़े इसका ध्यान सभी को रखने की जरूरत है।
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए प्रखण्डकर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर लाभुकों को आवास योजना का लाभ देने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने प्रखंडकर्मियों को निदेशित किया कि कोई भी जरूरतमंद परिवार आवास योजना या सरकार की अन्य योजनाओं से वंचित न रहे। योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सिंचाई योजना को लेकर उपायुक्त ने गाँव की भगोलिक स्थिति के अनुसार योजनाओं का चयन कर निर्माण कार्य कराने का निदेश दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत शौचालय निर्माण के कार्यों में तेजी लाने का भी निदेश दिया।
उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनी। इस दौरान केवाला, दाखिल खारिज, ऑनलाइन रसीद की इंट्री, धान क्रय केंद्र खोलने, ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जुड़ी शिकायत प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने इसे तत्काल दूर करते हुए इन योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने की बाते कही।
दीदी बाड़ी योजना की शुरुआत व पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया
उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने पांडू प्रखंड में बैठक के बाद महुगांवा पंचायत के बसडीहा गांव पहुंचे और वहां फगुनी राम द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किये जाने पर फीता काटकर उनका गृह प्रवेश कराया। साथ ही खुद कुदाल चलाकर दीदी बाड़ी योजना की शुरुआत की। उपायुक्त ने लाभुक से शौचालय के बारे में भी जानकारी ली। दीदी बाड़ी योजना को मां सरस्वती महिला समूह द्वारा बनाया गया था। मौके पर उपस्थित समूह की महिलाओं को उपायुक्त ने दीदी बाड़ी योजना द्वारा फलदार पौधरोपण करने का भी सुझाव दिया, ताकि सब्जी के साथ वे फलों का पैदावार बढ़ा सकें।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण
उपायुक्त श्री शशि रंजन एवं उप विकास आयुक्त ने पांडू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर भवन व स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय सिंह ने अस्पताल की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने पांडू में नव निर्मित हो रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति से अवगत हुए और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बातें कही। बैठक में प्रमुख सरोजा देवी, बीडीओ जितराय मुर्मू , बीपीओ रणधीर कुमार, मुखिया प्रियंका सिंह, रीता देवी, मंजू देवी, अरविंद सिंह, देवेंद्र प्रसाद, इंद्रजीत पटेल, पंचायत सेवक प्रभु राम, जेएसएलपीएस के बीपीएम विपिन कुमार सहित रंजन कुमार, बलमोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment