Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

हाजीपुर की घटना को लेकर मौलाना आज़ाद वेलफेयर सोसाइटी ने निकाला कैंडल मार्च

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी
+917979886793
हाजीपुर के गुलनाज  के साथ हुई घटना के विरोध और पीड़िता के परिवार वालों को इंसाफ दिलाने के मांग को लेकर
मौलाना आज़ाद वेलफेयर सोसाइटी कैरो के तत्वधान में आज ग्राम नरौली में कैंडल मार्च निकाला गया। सोसाइटी के सदस्यों ने अपने हाथों में कैंडल और तख्तियां लेकर गुनहगारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे थे। मौके पर सोसाइटी के सदर जावेद अख्तर ने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई का नारा देती है जबकि दूसरी तरफ देश में बेटियों के साथ दिनोदिन अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि जबतक इस तरह के घटनाओं के लिए  कड़ी से  कड़ी सजा का प्रावधान नहीं होता है तब तक इस तरह के घटनाओं को नहीं कम किया जा सकता है। सोसाइटी के मीडिया प्रभारी जहांगीर अंसारी ने कहा कि एक तरफ नीतीश जी के नेतृत्व वाली सरकार को शपथ दिलाई जा रही थी। तो दूसरी तरफ मृतक युवती गुलनाज के पीड़ित परिवार वाले इंसाफ की मांग को लेकर दर-दर भटक रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तक गुलनाज के सभी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करना महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले के मुंह पर करारा तमाचा है। एक तरफ गैरजरूरी तीन तलाक बिल के लिए मोदी सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा देना और दूसरी तरफ महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक ढोंग है। मौके पर सोसाइटी के संगठन मंत्री साजिद अंसारी ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना को इतने दिनों तक छुपा कर रखना और आरोपियों पर कार्यवाई न करना पुलिस की  मंशा को दर्शाती है। पुलिस प्रशासन शुरू से ही आरोपियों को बचाने कि कोशिश की है। इसलिए दोषी पुलिस कर्मियों पर भी उचित का होनी चाहिए।
मौके पर इकबाल अंसारी, मो. जुबैर, महताब अंसारी, इस्तियाक अंसारी, नसीम अंसारी, सेखावत अंसारी, परवेज अंसारी, रबिल अंसारी, साजिद अंसारी, मो. शाहिद, रईस अंसारी,अफ़रोज़ अंसारी, अकबर अंसारी, बाबर अंसारी, अमजद अंसारी, मो. जफर, मो. सदाम , शाहनवाज़ अंसारी, सफिउला अंसारी, सहजन अंसारी, उदिन अंसारी, आशिक अंसारी, मनिर अंसारी, मो. सलीम, अनीश अंसारी, समसाद अंसारी, मुस्ताक अंसारी आदि लोग शामिल रहे।

Comments