पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कृषि संशोधित बिल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के हस्ताक्षर अभियान की सफलता को लेकर कैरो प्रखंड के कांग्रेसियों की बैठक प्रखंड कार्यालय स्व.शिव प्रसाद साहू स्मृति भवन में की गई!
हस्ताक्षर अभियान के कैरो प्रखंड प्रभारी आजाद खान ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो नया कृषि बिल पारित किया है वह किसानों के लिए अहितकारी है,इस बिल से गरीब किसान पर बोझ बढ़ेगा और बड़े कारपोरेट घराने के लोगों को लाभ मिलेगा,बिल से कृषि मंडी व एमएसपी भी खतरे में पड़ गई है ।
प्रखंड अध्यक्ष अनीश खान ने कहां की इस बिल से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा जिससे किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचने के लिए विवश होना होगा,जगह-जगह कृषि बाजार मंडी भी समाप्त हो जायेंगे।कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और इस बिल का पुरजोर विरोध कर किसानों के हित की लड़ाई लड़ेगी।
सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पंचायत वार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए जिसमें रूपदेव उरांव-गुड़ी बुधवा उरांव और जियाउल अंसारी-नरौली,गजनी शरद कुमार विद्यार्थी और मोजाहिर अंसारी-कैरो मुर्शिद खान और बुधराम भगत-चढ़ावे
बैठक में पंचायत अध्यक्ष सुमन उरांव,नारायण उरांव,गणपत उरांव,विजय उरांव,रूपदेव उरांव,मोजाहिर अंसारी,जुबेर अंसारी,भोला भगत,ललित महतो,मघिया उरांव,विजय भगत,जियाउल अंसारी,लक्ष्मी नारायण शाह आदि लोग उपस्थित थे ।
Comments
Post a Comment