पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
झारखंड प्रदेश अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सचिव संजय पोद्दार ने सरकार द्वारा जारी पान सिगरेट बेचने वाले सिर्फ पांच सिगरेट ही बेच सकेंगे का विरोध किया है और सरकार से इस में संशोधन करने की मांग की है। झारखंड में लाखों छोटे-छोटे दुकानदार है जो पान की दुकान चला कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं सरकार ने तंबाकू बेचने वाले दुकान का लाइसेंस लेने और सिर्फ पान सिगरेट तंबाकू बेचने और इसके साथ कोई भी समान नहीं बेचने कि बात कही ये कही से भी उचित नहीं है। क्या एक छोटा दुकानदार सिर्फ पान सिगरेट तंबाकू बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगे। छोटे दुकानदार कम पूंजी में व्यापार करते हैं पान गुटखा सिगरेट के साथ बिस्किट चाय और ऐसे कई समान थोड़ा-थोड़ा रखकर दिन भर में 100 /200 रूपया कमाते हैं। सरकार इस पर रोक लगा कर छोटे दुकानदार को भूखे मारना चाहती है। ऐसे दुकानदार ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिलता है। जो कम पूंजी में अपना जीविका चलाते हैं। सरकार जहां रोजगार देने की बात कर रही है वहीं नया कानून ला कर छोटे दुकानदारों को बेरोजगार करने पर तुली है। सरकार इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करें इसमें संसोधन करें पान सिगरेट और तंबाकू के साथ अन्य समान को भी बेचने की अनुमति प्रदान करें।
Comments
Post a Comment