पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आकर्ष आनंद अपनी टीम के साथ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार से मुलाकात कर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और व्यवसायियों की सुरक्षा पर ध्यान खींचा। ट्रैफिक को लेकर हो रही समस्या पर विमर्श करते हुए चौक पर लगे सिग्नल लाइट प्रॉपर काम नहीं करने, बाजार क्षेत्र में मार्केटिंग कंप्लेक्स, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में समुचित पार्किंग नहीं होने आदि पर चर्चा हुई। आकर्ष आनंद ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल लाइट प्रॉपर नहीं होने से कई बार गलतफहमी में बाहर से आने वाले वाहन रेड सिग्नल देख कर रूक जाते हैं और जाम लग जाता है। फेसबुक या सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर निगेटिव कमेंट दिए जाते हैं। बाजार क्षेत्र में सभी मार्केटिंग कंपलेक्स, नर्सिंग होम, होटल्स, मैरिज हॉल्स अपना पार्किंग बेसमेंट में बनाए जरूर है लेकिन सामान्य तौर पर पार्किंग रोड पर हो रहा है। एसपी ने चेंबर को आश्वस्त किया शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी व्यवसायियों से आग्रह करते हुए कहा कि आपसभी अपने प्रतिष्ठान में अच्छी क्वालिटी का कैमरा अंदर के साथ-साथ बाहर रोड के दोनों तरफ फेस कर अवश्य लगाएं ताकि किसी तरह की घटना दुर्घटना में पुलिस को सहयोग आसानी से मिल सके। टीम में नीलेश चंद्रा, सुनील गुप्ता, फिरोजुद्दीन अंसारी, रंजीत मिश्रा आदि शामिल थे।
Comments
Post a Comment