पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को एनआईसी के सभागार से वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ विभाग व समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की.उपायुक्त ने कोरोना से बचाव को लेकर प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्य एवं टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया.इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने सभी सरकारी कर्मी,फ्रंट लाइन वर्कर,आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका को बूस्टर डोज़ लेने पर बल दिया.इसी तरह उन्होंने 15 से 18 वर्ष वाले ऐज ग्रुप को भी वैक्सीनेट करने की बात कही.विज्ञापन
कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश
समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने सिविल सर्जन को जिले में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने हेतु निर्देशित किया.इस दौरान उन्होंने जिले के बॉर्डर एरिया पर विशेष तौर पर फोकस करने की बात कही.उन्होंने कहा कि जो टीम वैक्सीनेशन के लिए जाती है वही टीम से टेस्टिंग भी करवाएं.कोरोना की टेस्टिंग की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि हरिहरगंज,चैनपुर,हरिहरगंज, लेसलीगंज व मनातू में टेस्टिंग की संख्या बहुत कम है.उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ व चिकित्सा प्रभारी को बेहतर समन्वय बनाते हुए विशेष रूप से ध्यान देते हुए इसमें बढ़ोतरी करने को लेकर निर्देश दिया.उन्होंने प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कमसेकम 300 आरटी पीसीआर व 300 एंटीजन टेस्ट करने की बात कही.
कुपोषण से पीड़ित बच्चों को चिन्हित करते हुए एमटीसी सेंटर में रेफर करने के निर्देश
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान पाया कि जिले के एमटीसी सेंटर में बहुत ही कम बच्चें हैं इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित सीडीपीओ एवं आंगनवाड़ी सहायिका को उनके संबंधित क्षेत्र में कुपोषण से पीड़ित बच्चों को चिन्हित करते हुए अविलंब रूप से एमटीसी सेंटर में शिफ्ट करने की बात कही.इसी तरह उन्होंने संस्थागत प्रसव पर भी जोर देने की बात कही.उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ एवं संबंधित पदाधिकारी से रेंट पर संचालित आंगनवाड़ी सेंटर के लिये स्थाई भवन बनाने हेतु अपने स्तर से सरकारी भूमि चिन्हित करने की बात कही.वहीं वर्चुअल बैठक में अनुपस्थित सीडीपीओ से शोकॉज करने हेतु निर्देशित किया.इसी तरह उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लक्ष्मी लाडली योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.एनआईसी के सभागार में उपायुक्त के साथ सिविल सर्जन,समाज कल्याण पदाधिकारी,डीपीएम,डॉ एम पी सिंह, डॉ अनूप समेत अन्य लोग उपस्थित थे जबकि उप विकास आयुक्त,विभिन्न प्रखंड के सीडीपीओ,चिकित्सा पदाधिकारी,महिला पर्यवेक्षिका समेत अन्य लोग ऑनलाइन मोड से बैठक में उपस्थित रहे.
Comments
Post a Comment