पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम के द्वारा वैश्विक महामारी कोविड़-19 के दौरान पलामू एवं गढ़वा जिला में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के द्वारा सराहना की गयी एवं लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'Innovation and Best Practices' में शामिल किया गया है।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम के द्वारा वैश्विक महामारी कोविड़-19 के दौरान पलामू एवं गढ़वा जिला में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के द्वारा सराहना की गयी एवं लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'Innovation and Best Practices' में शामिल किया गया है।
श्री राम ने कोविड-19 के दौरान सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए की राशि पीएम केयर फंड में दी एवं 1 महीने का वेतन। साथ ही पलामू संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों में सांसद निधि से 40-40 लाख रुपए की राशि (कुल 80 लाख) कोरोना के दौरान उत्पन्न औपरिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु एवं मास्क, सेनेटाइजर, ब्लिचिंग पाउडर, हैंडवाश इत्यादि खरीदने के लिए उपायुक्त पलामू एवं उपायुक्त गढ़वा को दिया गया था। उक्त दौरान लगभग 6 हजार लोगों को 1 महीने तक दाल-भात खिलाया गया। साथ ही साथ गांवों में टेंपो से खिचड़ी पहुंचाने का कार्य किया गया। कोरोना के द्वितीय लहर के दौरान "सेवा ही संगठन है" को चरितार्थ करते हुए पलामू जिला स्थित मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना के मरीजों के परिजनों को 1 महीने तक भोजन पैकेट एवं बोतल बंद पानी दिया गया एवं गढ़वा जिला में भी सुखा राशन का पैकेट जरूरतमंदों के बीच बांटा गया। झारखंड राज्य में लॉकडाउन था इसलिए सारे होटल एवं अन्य खाने-पीने की जगह बंद होने के चलते मरीज के परिजनों को भोजन एवं पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। साथ ही मोदी आहार के तहत व्यक्तिगत तौर पर चावल, दाल, आलू, नमक, मास्क, सेनीटाइजर, फेस कवर इत्यादि लगभग 3 हजार लोगों के बीच वितरित किया गया था। पलामू संसदीय क्षेत्र के लगभग 1 हजार मजदूर जो अन्य राज्यों में फंसे हुए थे उन्हें वहीं पर रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। विज्ञापन
पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर छ: मुहान चौक एवं सदर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद के द्वारा की गई अपील को प्रतिनिधियों ने सभी के बीच रखा ओर आमजन को निर्भीक होकर कोविड-19 का टीका लगवाने एवं वैक्सीनेशन अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। टीकाकरण हेतु सुदूरवर्ती इलाकों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया तथा टीकाकरण हेतु उन्हें सहायता केंद्र तक लाने का कार्य किया गया। पलामू एवं गढ़वा जिला में दवा की दुकानों में कोरोना के उपचार से संबंधित दवा भी रखवायी गयी थी।
पीएम केयर फंड से गढ़वा जिला सदर अस्पताल में 18 वेंटीलेटर उपलब्ध कराया गया। साथ ही गढ़वा जिला में प्रधानमंत्री डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया। पीएम केयर फंड से मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पलामू एवं सदर अस्पताल गढ़वा में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया। कोरोना के तृतीय लहर को देखते हुए 'युवा शक्ति कोरोना मुक्ति' अभियान के तहत "चैट-बांट" का शुभारंभ किया गया जिसकी सहायता से अंतिम व्यक्ति तक कोरोना से संबंधित स्वास्थ्य सहायता मिल सकेगी। सीआईएल कंपनी के सीएसआर फंड द्वारा दोनों जिलों में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की स्वीकृति प्रदान करायी गयी जो पलामू जिला में संचालित हो गयी है। सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड कंपनी के सीएसआर फंड के सहयोग से पलामू जिला स्थित मेदिनीराय मेडिकल एंड कॉलेज के निकट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA हॉल में दस बेड़ का कोरोना सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
उपरोक्त कार्यों को लोकसभा द्वारा *Members of Lok Sabha Standing with the Citizens Innovation and Best practice During the covid-19 pandemic* की सूची में सम्मिलित किया गया है। इस अवसर पर माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के प्रति आभार प्रकट किया है।
सोमेश सिंह (मिडिया प्रभारी)
माननीय सांसद पलामू
सह सोशल मीडिया प्रभारी
भाजपा पलामू
Comments
Post a Comment