पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आयुक्त एवं डीआईजी ने एफओबी, डालटनगंज के कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, डालटनगंज द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता रथ से कोविड से बचाव, सतर्कता बरतने एवं सावधान रहने के संबंध में लोगों को जानकारी मिलेगी। आमजनों में जागरूकता फैलाना रथ का मुख्य उद्देश्य है। गांव-गांव जाकर यह रथ लोगों में जागरूकता का संदेश देगा। सरकार द्वारा निर्धारित आयु वर्ग के व्यक्ति टीकाकरण के लिए एवं बीमार व्यक्ति जांच कराने के लिए प्रेरित होंगे। जिन लोगों ने टीका की पहली डोज ले चुके हैं, वे दूसरी डोज के लिए प्रेरित होंगे और जो दूसरी डोज लगवा चुके हैं, वे सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप प्रिकॉशन डोज भी लगवाने के लिए आगे आयेंगे। यह बातें आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय के मेदिनीनगर स्थित अपने गोपनीय कार्यकाल परिसर से कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। मौके पर डीआईजी राजकुमार लकड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कोरोना जागरूकता रथ अगले 10 दिनों तक पलामू प्रमंडल क्षेत्र तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। विज्ञापन
आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों से अपील किया कि वे शीघ्र वैक्सीन लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सेकेंड डोज तक वैक्सीन ले लिए जाने से शरीर में इम्यूनिटी पावर विकसित होगी, जिससे कोरोना या ओमिक्रॉन का प्रकोप कम होगा। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में काफी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लिया है, जिसके चलते ही तीसरी लहर का प्रकोप ज्यादा नहीं है। यदि शत प्रतिशत लोग टीका ले लेंगे, तो इसका प्रकोप नगन्य हो जाएगा और इस बीमारी ने जो डर पैदा किया है, उससे जीवन सुरक्षित होगी। इस जागरूकता रथ से लोगों को फायदा होगा।
लोगों में आयेगी जागरूकता: डीआईजी
डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों में जागरुकता आएगी। यह जिला प्रखंड एवं गांव में घूमकर लोगों को जागरूक करेगा, जिसका फायदा लोगों को मिलेगी। आमजन कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करेंगे और कोविड से बचाव हेतु सावधानी एवं सतर्कता बरतेंगे।
जागरूकता अभियान का बड़ा महत्व, लोगों पर होगा व्यापक असर: डॉ. एमपी सिंह
प्रभारी सिविल सर्जन-सह-जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सहित अन्य कार्यक्रमों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस अभियान का बड़ा महत्व है। लोगों पर इसका व्यापक असर पड़ता है। कोरोना संक्रमण के इस काल में लोगों में जागरूकता बहुत ही जरूरी है। आमजन जागरूक होंगे, तो वे कोविड जांच कराने एवं टीकाकरण के लिए आगे आएंगे। लोग प्रेरित होकर होकर टीका लगवाना सुनिश्चित करेंगे और बीमारी की स्थिति में कोविड जांच कराकर समय रहते आवश्यक दवाओं का सेवन कर स्वस्थ हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ओमिक्रॉन से बचने में भी सहायक है। कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन जैसे मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग रखना आदि कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि वे अपने नाक, ऑफ एवं मुंह को बार-बार नहीं छुए। कहीं बाहर से आने के बाद अपने हाथों को सैनिटाइज करें या साबुन-पानी से सफाई कर लें, ताकि संक्रमण का खतरा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि 15 साल एवं उससे उपर के बच्चों को भी टीका दिया जा रहा है। सभी निर्धारित आयु वर्ग के लोग टीका लेना सुनिश्चित करेंगे, तो उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। इससे कोरोना व ओमिक्रॉन का खतरा कम होगा।
स्थानीय भाषा में कलाकार भी करेंगे टीका लगवाने की अपील: एफपीओ
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव पुष्कर ने कहा कि कोरोना जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को कोविड-19 टीकाकरण कराने, कोरोना के नए वैरियेंट ओमिक्रॉन से बचाव के तरीके, 15 से 18 आयु वर्ष के किशोरों का टीकाकरण, 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज शूरू होने, हर घर दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य करने, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने, मास्क लगाने एवं वैक्सीन लगवाकर सुपरहीरो बनने के लिए जागरूक किया जाएगा। रथ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि विस्तार एवं पीएम किसान योजना के तहत किसान कल्याण एवं ग्रामीण समृद्धि के संबंध में भी जानकारियां प्रकाशित की गई हैं।
रथ के माध्यम से 10 दिनों तक गढ़वा, पलामू एवं लातेहार जिलों के विभिन्न प्रखंडों और गांवों तक लोगों को उपर्युक्त विषयों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। रथ के साथ प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, रांची में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा स्थानीय भाषा में कार्यक्रम कर टीकाकरण एवं कोविड उपयुक्त व्यवहवार का पालन करने की अपील भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पलामू के सहयोग से कोविड से सावधानी बरतने आदि से संबंधित पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी दिये जा रहे हैं।
जागरूकता रथ रवाना किया जाना समाज के प्रति अच्छा संदेश: डीपीएम
डीपीएम दीपक कुमार ने कहा कि जागरूकता रथ रवाना किया जाना समाज के प्रति एक अच्छा संदेश है। निर्धारित आयु वर्ग के सभी लोगों को टीकाकरण करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा रणनीति एवं कार्य योजना तैयार की गई है। उस अनुरूप गति के साथ कार्य हो रहे हैं। इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। टीकाकरण में पलामू जिले की अच्छी उपलब्धि है। 25 जनवरी तक शत-प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया गया है।
इनकी रही उपस्थिति
रथ रवानगी के मौके पर आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लाकड़ा, क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो डालटनगंज के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव पुष्कर, प्रभारी सिविल सर्जन-सह- जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह, डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार, आयुक्त के पीए जयंत कुमार, एनआरएचएम के रीजनल को-ऑर्डिनेटर कनक राज पाठक, क्षेत्रीय प्रचार सहायक मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment