पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के मामले में नंबर 1 प्रखंड बना तरहसी
जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को तरहसी से राहत भरी खबर आयी जहां प्रखंड के शेष बचे पांच पंचायतों में भी शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया.इसी तरह जिले में वैक्सीनेशन के मामले में तरहसी नंबर वन प्रखंड बन गया है.ज्ञातव्य है कि तरहसी में कुल 13 पंचायत है जहां 8 पंचयातों में पूर्व में ही शतप्रतिशत टीकाकरण हो गया था वहीं आज शेष बचे पांच पंचायतों में भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो गया. इसी तरह प्रखंड के कुल 13 पंचायतें पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो गये हैं.विज्ञापन
105 गांवों के कुल 56,597 लोगों को दिया गया टीका
इस संबंध में तरहसी बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने बताया कि तरहसी में कुल 105 गांव है.जहां 18 वर्ष से अधिक कुल 61953 लोगों को टीके का प्रथम डोज़ देने का लक्ष्य रखा गया था.इसमें कुल 56,597 लोगों को टीके का प्रथम डोज़ देने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.वहीं शेष बचे 5356 लोग रोजगार हेतु प्रखंड से पलायन कर राज्य से बाहर हैं.उन्होंने कहा कि पीडीएस डीलर,स्वास्थ्य विभाग,जेएसएलपीएस सभी के सहयोग से ही यह कार्य सफल हो पाया है.उन्होंने कहा कि 18 आयु वर्ग के लोगों का प्रखंड के वोटर लिस्ट से भी टैग करके मिलान किया गया जो सही पाया गया.इसी तरह सोमवार को पूरे प्रखंड में 18 आयु वर्ग के लोगों का टिके का प्रथम डोज़ देने का कार्य संपूर्ण हो गया.
तरहसी के बीडीओ व मनातू के चिकित्सा पदाधिकारी को बधाई:उपायुक्त
तरहसी के सभी पंचायतों में शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण होने पर उपायुक्त शशि रंजन ने तरहंसी के बीडीओ सच्चिदानंद महतो व मनातू के चिकित्सा पदाधिकारी समेत पूरी टीम का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दिया है.उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आपस में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा रखते हुए जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने की बात कही है.
Comments
Post a Comment