पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डालटनगंज कोविड को मात देने के लिए वैक्सीनेशन होना बेहद जरूरी है । इसके मद्देनजर ' कपड़ा बैंक ' मेदिनीनगर के लोगों को जागरूक करके वैक्सीन दिलाने का प्रयास लगातार कर रहा है । आज कपड़ा बैंक का 14 वां वैक्सीनेशन कैंप हेरिटेज स्कूल चियांकी में आयोजित किया गया है । पिछली बार 108 छात्रों ने पहला डोज लिया था । आज उन्हें सेकेंड डोज दिया गया । साथ ही कुछ बच्चों ने पहला डोज लिया ।विज्ञापन हेरिटेज स्कूल के प्राचार्य विजू जोसेफ की सजगता से सभी बच्चों का टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । कपड़ा बैंक परिवार पलामूं सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया । कैंप को सफल बनाने में कपड़ा बैंक संचालिका शर्मिला शुमि , मन्नत सिंह बग्गा , राखी , सोनी , राजीव त्रिवेदी , रिया , रितु और हेरिटेज के शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा ।
Comments
Post a Comment