पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मास्क पहनना आवश्यक होगा एवं सामाजिक दूरी का किया जायेगा अनुपालन
पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह,पूर्वाह्न 09:05 बजे होगा झंडोतोलन
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक
जिले में गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने को लेकर शनिवर को उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जायेगा.इस दौरान समारोह में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये सरकार के गाइड लाइन का पालन सख्ती से किया जायेगा.पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा.सुबह 9.05 बजे झंडोत्तोलन होगा.कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर उपायुक्त ने बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों से समारोह में नहीं शामिल होने की अपील की.परेड और झांकियों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने गाइडलाइन्स पालन करते हुए तैयारियां करने का निर्देश दिया साथ ही झांकियों के आकर्षण रूप देने की बात कही.इसके साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को मास्क पहनना एवं सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रहेगा.बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह के बाद प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में पूर्वाहन 10:00 बजे, पलामू समाहरणालय में पूर्वाहन 10:20 बजे झंडोत्तोलन होगा.इसके बाद सभी संबंधित कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे.समारोह में मास्क पहनना और सैनेटाइजेशन का सख्ती से पालन किया जायेगा.वहीं कोविड-19 के मद्देनजर अन्य सावधानियां भी बरती जायेगी.विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जायेगा.गणतंत्र दिवस परेड में जिला बल,होमगार्ड आदि के प्लाटून भाग लेंगे.विज्ञापन
महापुरुषों की प्रतिमा की होगी साफ-सफाई
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के द्वारा शहर की विशेष साफ-सफाई की जायेगी.महापुरुषों की प्रतिमा की विशेष सफाई होगी.
गणतंत्र दिवस के दिन पूरे जिले में मास-मदिरा की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी.
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में उपायुक्त श्री शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार शाह,विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह,नजारत उप समाहर्ता सह समान्य शाखा प्रभारी शैलेश कुमार सिंह,उप निदेशक सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद,जिला खेल पदाधिकारी,विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment