पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू प्रमंडल को कोरोना मुक्त करने की दिशा में एक बार फिर करें सामूहिक प्रयास
कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर आयुक्त ने दिखाई गंभीरता, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की कोविड-19 के नियंत्रण हेतू किए जा रहे कार्यो की समीक्षा
कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने गंभीरता दिखाई है। आयुक्त आज प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं सिविल सर्जन के साथ वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, गढ़वा व लातेहार में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार तथा नियंत्रण के लिए अपनाये जा रहे व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 प्रसार की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पलामू प्रमंडल को कोरोना मुक्त करने की दिशा में एक बार फिर सख्ती के साथ सामूहिक प्रयास करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कोविड 19 के प्रसार के चेन को तोड़ने के लिए हर जरूरी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित रूप से जिलों में मास्क चेकिंग अभियान चलाने, टीकाकरण को बढ़ाने, कोविड जांच का दायरा बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया। विज्ञापन
होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों पर नजर रखते हुए उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देने, उनकी पुनः जांच कराने एवं संक्रमित मरीजों को घर में ठहराव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। आयुक्त ने 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण को गति देने के लिए स्कूलों में कैंप आयोजित करने एवं लोगों को जागरूक करने तथा स्कूलों में विघार्थियों को ब्रांड एंबेसडर बनाने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं जिलों के बॉर्डर पर जांच की सुविधा बढ़ाने, आपदा प्रबंधन के गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि कोविड के प्रसार को रोका जा सके।
आयुक्त ने कहा कि जिलों में जांच की गति को बढ़ाने, फर्स्ट डोज एवं सेकेंड डोज टीकाकरण को बढ़ाने तथा जिलों में खराबी की स्थिति में ट्रूनेट मशीन को ठीक कराने का निर्देश दिया। ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के क्रियाशीलता की जांच समय रहते करने एवं ऑक्सीजन जेनरेशन की क्षमता का आकलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान पलामू प्रमंडल क्षेत्र में ऑक्सीजन सप्लाई में कोई समस्या या इसकी कमी नहीं आनी चाहिए।
गाइडलाइन का कड़ाई से कराएं अनुपालनः
आयुक्त ने आपदा प्रबंधन के गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने, विशेष रूप से कोविड-19 की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं कोविड-19 के लक्षण- बुखार, सर्दी आदि की स्थिति में मरीजों की जांच कराने आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि संक्रमण को प्रारंभिक स्तर पर ही समाप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि सर्दी, बुखार की स्थिति में जरूरत की दवाइयां खिलाने से कोविड-19 संक्रमण का खतरा कम होगा। उन्होंने कहा कि जब मरीज सीरियस होने लगता है, तो लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचते हैं। इसके पहले ही उन्हें दवाइयां उपलब्ध होगी, तो ठीक हो सकेंगे। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा।
पलामू सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने, बचाव, रोकथाम हेतु होम आइसोलेशन में रखने एवं मरीजों के उपचार के समुचित प्रबंध किए जाने को लेकर कॉल सेंटर स्थापित की गई है, जो 24 घंटे क्रियाशील रखा गया है। अस्पताल प्रबंधक को कॉल सेंटर, कोविड-19 किट, कोविड अस्पताल होम आइसोलेशन आदि की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने आयुक्त को अवगत कराया कि एमएमसीएच में एक कोविड कॉल सेंटर 24 घंटे क्रियाशील है। रोस्टर के अनुसार कर्मी लगाये गये हैं। यहां से मरीजों से प्रतिदिन तीन बार हालचाल पूछने की व्यवस्था है।
होम आइसोलेशन में रहने वाले गैर लक्षण के व्यक्तियों के लिए चिकित्सक से सलाह लेने हेतु भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए चिकित्सकों का रोस्टर बनाया गया है,जो आवंटित अवधि में मरीजों के कॉल आने पर मोबाइल नंबर से उचित सलाह एवं समूचित प्रबंध करेंगे। दिन के 8 से 2 बजे तक ओषधी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. सुशील कुमार के मोबाइल नंबर 8789036256 तथा दिन के 2 से रात 9 बजे तक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार के मोबाइल नंबर 8334058158 एवं रात्रि 9 बजे से प्रात: 9 बजे सुबह तक जीआरसीएच पदाधिकारी (प्रभारी) डॉ. रजी से उनके मोबाइल नंबर 9162164789 पर सलाह लिया जा सकता है।
आयुक्त ने पलामू के इस व्यवस्था की सराहना करते हुए तीनों जिलों में ऐसी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर से आयुक्त जटा शंकर चौधरी थे। जबकि गढ़वा से उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, डीपीएम स्वास्थ्य प्रवीण कुमार, लातेहार के अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment