पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
राज्य सरकार ने कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कुछ राहत दी है. सरकार ने यह पैसला किया है कि 17 जिलों में सभी स्कूल-कॉलेज खुलेंगे जबकि 7 जिलों में कक्षा 9 से ऊपर के क्लास के शिक्षण संस्थान खुलेंगे. उन 7 जिलों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा शामिल हैं. सिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम की अनुमति दी गयी है. राज्य सरकार ने जिम खोलने की इजाजत दे दी है. साथ ही रात 8 बजे तक की व्यवस्था यथावत रखने का फैसला किया है. शादी समारोह में 200 लोगों की उपस्थिति की इजाजत दी गयी है. स्टेडियम खुलेंगे लेकिन दर्शक दीर्घा दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. सभी कोचिंग संस्थान खुलेंगे. इसके अलावा जुू, पार्क, जिम ,स्टेडियम, प्ले ग्राउंड, क्लब, सिनेमा हॉल खुलेंगे.विज्ञापन
Comments
Post a Comment