पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के देखते हुए उपायुक्त ने एमएमसीएच के डेडीकेटेड कोविड वार्ड एवं पीएसए प्लांट का लिया जायजा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के देखते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने शनिवार को एमएमसीएच के डेडीकेटेड कोविड वार्ड एवं पीएसए प्लांट का जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने पीएसए प्लांट के प्रेसर,सप्लाई आदि की जांच की.इस दौरान उन्होंने पीएसए प्लांट के परिसर में अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया.वहीं बिजली कटने की स्थिति में जनरेटर को रेडी तो यूज़ की स्थिति में रखने की बात कही.
अलग-अलग वार्डों का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने एमएमसीएच में बने अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया.इस दौरान वे स्वयं प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई को चेक करते नज़र आये.इस दौरान उन्होंने एमएमसीएच परिसर में बने कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन में रह रहें मरीजों से लगातार संपर्क में बने रहने की बात कही.वहीं मुख्यमंत्री राहत कोरोना किट में सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहे इसे सुनिश्चित करने की बात कही.
कोरोना के तीसरी लहर से निपटने के लिये जिला प्रशासन तैयार:उपायुक्त
इस अवसर पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर से निपटने हेतु जिला प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है.उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि पिछली बार जहां आईसीयू की बेड संख्या 30 थी अब हमारे पास 75 से अधिक आईसीयू सपोर्टेड बेड तैयार है.उन्होंने कहा कि एमएमसीएच के अलावा हुसैनाबाद में भी पीएसए प्लांट का अधिष्ठापन कराया गया है.उन्होंने कहा कि एमएमसीएच के साथ-साथकोविड-19 के इलाज के लिये सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है.निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,हॉस्पिटल सुपरीटेंडेंट आर डी नागेश,डॉ अवधेश सिंह,डॉ अनूप, हॉस्पिटल प्रबंधक सुमित,डीडीएम शशिकांत तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment