पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
संक्रमण से लड़ने को निगम तैयार.. महापौर महापौर अरुणा संकर एवं उपमहापौर मंगल सिंह जी द्वारा आज फैल रहे कॉविड संक्रमण के रोकथाम हेतु निगम कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की महापौर ने कहां की फ्रंटलाइन निगम कर्मी को बूस्टर डोज प्राथमिकता में लगनी चाहिए साथी जो कर्मी अब तक कोविड-19 का इंजेक्शन नहीं लिए हैं उनको तत्काल प्रभाव से कार्यों से दूर रखा जाए और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा जाए l महापौर ने बढ़ती ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था और दुरुस्त करने को कहा l महापौर अरुणा शंकर ने सफाई कर्मियों की सराहना करते हुए कहा इतनी ठंड के बावजूद लगातार हमारे फ्रंट कर्मी रात और दिन निगम क्षेत्र के सफाई कार्य में लगे रहे जो सराहनीय है lविज्ञापन महापौर ने 15 तारीख से शहर में स्वैपिंग मशीन द्वारा मुख्य मार्गों की सफाई प्रारंभ करने की जानकारी दी और कहां कि 15 तारीख से निगम द्वारा निर्मित अत्याधुनिक टेंपो स्टैंड का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा ताकि सड़क पर टेंपो की भीड़ से निजात मिल सके और यात्री को भी सुविधा मुहैया हो l उपमहापौर ने समीक्षा बैठक में सभी कर्मियों को कोविड-19 नॉर्म्स को पालन करते हुए निगम के कार्यों का संपादन करने को कहा और बताया कि यहां आने जाने वाले के अलावे निगम कर्मियों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा l
Comments
Post a Comment