पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
शहर थाना एवं सब्जी बाजार में लगा जांच कैंप, एसडीओ ने किया अवलोकन
90 लोगों की हुई जांच, एक भी नहीं मिले पॉजिटिव
मेदिनीनगर शहर थाना एवं सब्जी बाजार में कोविड जांच के लिए कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आमजनों का कोविड जांच किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने जांच केन्द्र पर पहुंचे और लोगों से जांच कराने की अपील की। उनके साथ डॉ. अनुप भी थे। एसडीओ ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोविड जांच एवं टीकाकरण से आमजनों को फायदा होगा। जांच कराने के बाद अगर वे निगेटिव आते हैं, तो समझें कि वे कोरोना संक्रमण के चपेट से बचें हुए हैं। पॉजिटिव होने की स्थिति में उनका तत्काल इलाज संभव हो सकेगा, जिससे समय रहते वे स्वस्थ हो सकेंगे। साथ ही पॉजिटिव होने पर उन्हें कोरेन्टाइन में रहने की सलाह दी जाएगी, जिससे उनके परिवार एवं समाज के अन्य सदस्यों को संक्रमण के खतरे से बचाव किया जा सकेगा। इससे व्यक्ति को सुरक्षित रखने के साथ-साथ संक्रमण के फैलाव को भी रोका जा सकेगा। बता दें कि एसडीओ एवं डॉ. अनुप कोरोना जांच किट लेकर पहुंचे थे, ताकि कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया तो उन्हें किट देते हुए होम कोरेन्टाइन में भेजा जाता, ताकि वे दूसरी जांच कर सकें।
शहर थाना एवं बाजार में लगाये गये जांच कैंप में 90 लोगों की जांच की गयी, जिसमें एक व्यक्ति भी पॉजिटिव नहीं मिले। विज्ञापन
उन्होंने कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन करते हुए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग रखने एवं सैनिटाइजर तथा साबुन पानी से हाथों की सफाई करते रहने के लिए भी जागरूक किया, ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।
Comments
Post a Comment