पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू - रविवार को फिर मिले 120 संक्रमित, 2659 लोगों की हुई जांच के बाद संक्रमितों की हुई पहचान।
संक्रमितों में हुसैनाबाद में 10,
लेस्लीगंज के 07, विश्रामपुर में 11, चैनपुर में 22, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 52, मेदिनीनगर सदर प्रखंड में 18 संक्रमित मिले हैं। पलामू जिले भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 438 ।विज्ञापन
मेदिनीनगर। पलामू जिले में कोरोना संक्रमण का दौर नहीं थम रहा है. हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. रविवार को पिछले 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 120 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. इसमें महज नगर निगम क्षेत्र के 52 कोरोना संक्रमित शामिल हैं. कुल 2659 लोगों की जांच के बाद संक्रमित मिले हैं. नये संक्रमितों में हुसैनाबाद में 10, लेस्लीगंज के सात, विश्रामपुर के 11, चैनपुर के 22, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के 52 व सदर प्रखंड के 18 संक्रमित शामिल हैं।संक्रमितों को उपचार के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर के अलावा प्रखंडों में स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. फिलहाल जिले भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 438 पहुंच गया है. हालांकि गाइडलाइन के अनुसार उपचार होने के बाद 11 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. फिलहाल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 427 है. नये मामलों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच जिला सतर्क है. पुलिस विभाग जगह-जगह मास्क जांच अभियान चला रहा है।पलामू के सिविल सर्जन डा अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने से घबराने की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
Comments
Post a Comment