पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पांकी अंचल कमेटी अन्तर्गत ग्राम नांदगांव में कामरेड रामजी भूइंया के अध्यक्षता में हुई बैठक
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पांकी अंचल कमेटी अन्तर्गत ग्राम नांदगांव में कामरेड रामजी भूइंया के अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी गरीबी हटाने के नाम पर सबका साथ सबका विकास का नारा दिया लेकिन वे अपने कारपोरेट मित्रों और पूंजीपतियों का विकास करने में लगे हुए हैं देश में बड़े लोगों की संपत्ति बढ़ती जा रही है और गरीबों की संपत्ति काटी जा रही है। भाकपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि पांकी अंचल के करार पंचायत अंतर्गत ग्राम नादगाद विकास से कोसों दूर है करार पंचायत में सरकार आपके द्वार कैंप लगा लेकिन उस कैंप में किसी व्यक्ति का वृद्धावस्था पेंशन नहीं बना, विकलांग पेंशन नहीं बना। ग्राम नादगाद के विकलांग युवक जोगिंदर भूइंया जो एक पैर से विकलांग है उनका पेंशन भी नही बना। स्थानीय लोगों ने कहा कि करार पंचायत में लगा कैंप में पांकी ब्लॉक के दलाल उमेश राम के द्वारा विधवा विकलांग एवं वृद्धावस्था पेंशन पेंशन सहित अन्य फार्म को फाड़ कर बैग में ले जाकर फेंक दिया गया। ऐसे कईएक दलाल पैसा उगाही करने के लिए पांकी प्रखंड कार्यालय में वीडियो के माध्यम से रखा गया है। वहीं सरकार के द्वारा लागू पेट्रोल की सब्सिडी का लाभ ग्रामीण इलाकों में गरीबों को नहीं मिल पा रहा है किसी के नाम से लाइसेंस नहीं है तो किसी के नाम से मोटरसाइकिल नहीं है ऐसी परिस्थिति में यह योजना बिचौलियों और अमीर लोगों तक ही सीमित रह जाएगी। बैठक में गनौरी भुइयां, राजदेव भूइंया, झबरी देवी,लिला देवी, सबिता देवी,इंदु देवी, बिफन भूइंया, सकेंद्र भुइयां, सुनील भूइंया, ब्रिछ मोची, पचु भुइयां,कलपू मोची,किशुन मोची, होगा देवी , सुनील भूइंया, रामचंद्र भूइंया, रेखा देवी, किस्मतया देवी, बिगन भूइंया सहित कई लोग उपस्थित थे। अंत में सर्वसम्मति से गनौरी भूइंया को शाखा सचिव एवं सकेंद्र भूइंया को सहायक सचिव बनाया गया।विज्ञापन
Comments
Post a Comment