पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए इसीलिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैंकर्स की एक मीटिंग बुलाई गई
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू - स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाना है इसी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैंकर्स की एक मीटिंग बुलाई गई, बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , एचडीएफसी बैंक , आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक , आईडीबीआई बैंक एवं बंधन बैंक के प्रतिनिधि शामिल हुए । नगर आयुक्त महोदया द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिट (CSR)अंतर्गत शहर के विभिन्न चौक चौराहों के सुंदरीकरण करने की बात बैठक में की गई ,बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा छह मुहान चौक एवं कचहरी चौक, आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा बिरसा मुंडा चौक स्टेशन रोड , आईडीबीआई बैंक के द्वारा रेडमा चौक एवं बिस्फुटा चौक, एचडीएफसी बैंक के द्वारा विवेकानंद चौक, केनरा बैंक के द्वारा सदीक चौक एवं पूरणचंद चौक एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा कर्पूरी चौक चैनपुर के सुंदरीकरण का कार्य सौंपा गया सभी बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण कराने पर सहमति जताई ।विज्ञापन
Comments
Post a Comment