पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द करें:उपायुक्त
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी.समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन से बीते महीनों में हुए सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली.डीटीओ ने बताया कि अक्टूबर से लेकर जनवरी तक जिले में कुल 72 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें 44 लोगों की मृत्यु हुई है वहीं 86 लोग घायल हैं.इस दौरान उपायुक्त ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कैसे कमी लाया जाये इस पर चर्चा की.बैठक में उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की बताया गया कि 3 हिट एंड रन मामलों के निष्पादन हेतु बीमा कंपनी को फारवर्ड कर दिया गया है.विज्ञापन
ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से ड्रंक एन ड्राइव का अभियान नियमित रूप से चलाने के निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधितों को नियमित रूप से हेलमेट चेकिंग अभियान व ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से ड्रंक एन ड्राइव का अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया.वहीं एसपी ने डीटीओ अनवर हुसैन को ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध भी अभियान चलाने की बात कही.
रेड़मा ओवरब्रिज पर ट्रैफिक कोन लगवाने के निर्देश
बैठक में एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि दो नंबर टाउन में रेलवे ओवरब्रिज निर्माणाधीन के कारण इन दिनों रेड़मा फ्लाईओवर पर ट्रैफिक लोड बढ़ गया है.इस पर उपायुक्त ने रोड कंस्ट्रक्शन के सहायक अभियंता को रेड़मा फ्लाईओवर पर ट्रैफिक कोन लगवाने हेतु निर्देशित किया.वहीं एक्सीडेंट प्रोन एरिया में आवश्यकतानुसार साइनऐज लगवाने पर बल दिया.इसके अलावे उन्होंने रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के सहायक अभियंता को सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को परिवहन विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए निष्पादित करने की बात कही.इसके अलावे बैठक में इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस प्रोजेक्ट के बारे में भी चर्चा की गयी.
दंगवार प्रभारी को दंगवार क्षेत्र अंतर्गत ड्रंक न ड्राइव पर पूर्णतया रोक लगाने के निर्देश
बैठक में बताया गया कि ड्रंक न ड्राइव के वजह से दंगवार क्षेत्र में अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही है.इस पर एसपी श्री सिंहा ने बैठक से ही दंगवार प्रभारी को ऑन स्पॉट फोन कर दंगवार क्षेत्र में पूर्ण रूप से ड्रंक न ड्राइव पर पूर्णतया रोक लगाने की बात कही.वहीं डीसी शशि रंजन ने उत्पाद अधीक्षक को एनएच और एसएच के नज़दीक ढाबों का निरंतर रूप से निरीक्षण करते रहने की बात कही.मौके पर उपरोक्त के अलावे उत्पाद अधीक्षक,सिविल सर्जन,समेत अन्य उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment