Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

चिमनी ईट के व्यवसायियों की बैठक में ईट का मूल्य में वृद्धि हुई

पलामू समाचार केंद्र
 बबलू कुमार गुप्ता 
नावाबाजार प्रतिनिधि
+917979886793
पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में रविवार को चिमनी ईट भट्ठा व्यवसाईयों की बैठक सत्यानंद मेहता के आवास पर तुकबेरा में की गई ।
जिसमें पलामू जिले के चार प्रखंड नावा बाजार,पड़वा, चैनपुर, पाटन प्रखंड के दर्जनों एक व्यवसाय शामिल हुए।
बैठक में व्यवसायियों ने कोयला की महंगाई तथा ईटा पाथने वाला मजदूरी को देखते हुए सभी व्यवसायियों ने संयुक्त रुप से दिनांक 13 मार्च से लाल पेटी का रेट 11000 हजार रुपए और एक नंबर के  12000 हजार रुपए प्रति गाड़ी का रेट निर्धारित किया गया । जो आज रविवार से ही तत्काल प्रभाव से लागू किया गया । विज्ञापन
उक्त बैठक में जटेश्वर मेहता, कृष्णा दुबे, नसीम, कलाम अंसारी ,अजय प्रसाद सहित नावा बाजार, पंडवा मोर ,चैनपुर, पाटन प्रखंड के दर्जनों ईंट  व्यवसाई शामिल थे
फोटो-नावा बाजार के तुकबेरा स्थित सत्या मेहता के आवास पर बैठक में उपस्थित चिमनी ईट व्यवसाय

Comments