पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पालम समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई.समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में अपूर्ण कुल 6 योजनाओं को 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये.विज्ञापन
जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवंटन से नयी योजनाओं का स्वीकृत कर का क्रियान्वयन किया जाना है.यह योजनाएं जो मिसिंग गैप की छोटी-छोटी अत्यावश्यक योजनाएं और किसी भी योजना का संपूरक,अनुपरक भाग अथवा वृहत सामाजिक आवश्यकता को पूर्ण करने वाले जनोपयोगी स्वरूप का हो,विस्तृत चर्चा की गयी.इस दौरान 2021-22 में प्राप्त आवंटन के आलोक में विभिन्न प्रखंडों से विभिन्न प्रकार व विभिन्न प्रक्षेत्र के कुल 257 प्रस्ताव आये जिसमें से प्राप्त राशि के *आलोक में 27 योजनाओं का उपयोगिता एवं संभावता के आधार पर क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया गया* .उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में योजना का चयन किया गया है,उन योजनाओं का बीडीओ स्थल निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.इसके अलावे बैठक में पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय पर कार्यवाही की समीक्षा की भी की गयी.बैठक में डीडीसी मेघा भारद्वाज,योजना पदाधिकारी शाहिद अहमद,समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी,नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह,विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य मौजूद थे.
Comments
Post a Comment